तो तय हो गई तिथि, इस दिन आएगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, झारखंड में लाभुकों के लिए खुशखबरी

मंईयां योजना के लाभुकों की रोकी गयी राशि देने की तैयारी, होली से पहले फरवरी की राशि अकाउंट में किया जाएगा ट्रांसफर

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नवंबर महीने की राशि जल्द ही लाभुकों के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में जल्द ही नवंबर माह की राशि भेजी जाएगी।

इसकी कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। और उम्मीद है कि अगले तीन दिनों में सभी लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। इस योजना के तहत 2500 हर माह हर लाभुक के खाते में भेजे जाते हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के करीब 2,80,000 लाभुक हैं।

शादी के लिए तैयार था दूल्हा, उधर पराए मर्द से संबंध बना रही थी दुल्हन, हनीमून पर दिया पति को बड़ा झटका!

सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो ने बताया कि राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसलिए खाते में राशि जाने में अधिक वक्त नहीं लगेगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना के जिले में तीन लाख सात हजार आवेदक थे। हालांकि विभिन्न कारणों से स्वीकृत आवेदकों की संख्या दो लाख 80 से 85 हजार ही है। वैसे 11 नवंबर को घाटशिला विधान सभा उप चुनाव के तहत मतदान है।

See also  400 करोड़ के फर्जीवाड़े में सहारा का मैनेजर गिरफ्तार, रांची CID ने बिहार से दबोचा

तकनीकी कारणों से भी बहुत से लाभुकों के खाते में गड़बड़ी होने की वजह से उनका भुगतान नहीं हो पाता है। हर महीने ऐसे हजारों मामले सामने आते हैं। इनमें नन डीबीटी, आधार मिसमैच जैसी समस्याएं होती है। दूसरी ओर, सर्वजन पेंशन की राशि भी लाभुकों के खाते में भेज दी गई है। सिर्फ केन्द्रीय पेंशन योजना मद में कोई आवंटन नहीं होने से भुगतान लंबित हो गया है।

चिराग की सांसद शांभवी चौधरी ने दो बार दिया वोट? VIDEO पर पटना डीएम की आई सफाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now