DGP अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार, तदाशा मिश्रा नई प्रभारी डीजीपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2025

रांची:  झारखंड राज्य को नया प्रभारी डीजीपी मिल गया है। दो दिनों से चल रही चर्चा पर अब विराम लग गया है। कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने IPS अनुराग गुप्ता के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है।

इस संबंध में गुरुवार देर रात विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को बनाया गया है। इस संबंध में भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तदाशा मिश्रा गृह कारा एवं आपदा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी।

चंपाई सोरेन के PA का घर बलपूर्वक कराया गया खाली, हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

इससे पहले बुधवार के शाम से ही डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा दिए जाने की चर्चा जोरों से चल रही थी। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही थी। अब गुरुवार को उनके इस्तीफे पर मोहर लग गई है और झारखंड को नए प्रभारी डीजीपी मिल गया है। तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं।

See also  SSC GD Constable भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल, रिमोट एक्सेस से प्रश्न पत्र हल कर रहा था सॉल्वर गैंग, 6 गिरफ्तार

Notification

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now