रांचीः होटवार स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कुछ कैदियों के डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस कर रहे कैदी शराब और जीएसटी घोटाले के आरोपी बताए जा रहे है। यह वीडियो जेल में स्थित एक हॉल का बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पहले का है। हाफ पेंट व टीशर्ट पहने दोनों ओरापी लगातार ठुमका लगा रहे हैं। वीडियो में अगल-बगल कुछ आदमी भी दिखाई दे रहा हैं, जो डांस करते हुए आरोपियों को लगातार देख रहे हैं। हॉल में ही एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर खाना भी खा रहा है। इस दौरान दो आरोपी लगातार रिएक्शन देते हुए डांस किए जा रहे हैं।
गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव रंगरेलियां मनाते गिरफ्तार, दो महिला पुलिसकर्मी से था संबंध
वीडियो वायरल होने के बाद जेल महकमे में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। जेल आईजी के निर्देश पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार की लापरवाही मानते हुए दोनों को बुधवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही दिनेश वर्मा को नया जेलर बनाया गया है। उन्हें तत्काल नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो कुछ महीने पुराना है और जेल के उस विशेष हॉल का है, जहां कैदियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। वीडियो में दोनों आरोपी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। विधु गुप्ता, जो प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी हैं, उस पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम आपूर्ति का आरोप है। उसने दोनों राज्यों के अधिकारियों को करीब 90 करोड़ रुपये कमीशन देने की बात स्वीकार की थी। एसीबी ने उसे शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था, हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। वहीं जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया को ईडी की टीम ने 14 हजार 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले और फॉरेस्ट लैंड डील में कथित अनियमितता के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों पर करोड़ों रुपये के आर्थिक अनियमितता का आरोप है।




