छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2025

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब एक पैसेंजर ट्रेन (MEMU) की टक्कर मालगाड़ी (Goods Train) से हो गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अब भी 2 से 3 यात्री ट्रेन के डिब्बे में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव दल कोच काटने का काम कर रहा है।हादसा शाम करीब 4 बजे (16:00 घंटे) हुआ, जब MEMU ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी संसाधन और मेडिकल सहायता मौके पर भेज दी गई है, ताकि घायलों का तुरंत इलाज हो सके।

Screenshot 2025 11 05 at 12.19.52 AM

कैसे हुआ हादसा?

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि “मालगाड़ी की आखिरी बोगी ने पैसेंजर ट्रेन की पहली बोगी को जोरदार टक्कर मारी,” जिससे डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

See also  बिहार में अधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, CO रहते कमाया था खूब माल

मुआवजा और राहत कार्य

रेल मंत्रालय ने हादसे में मृत और घायल यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है—

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख,
  • गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख,
  • और मामूली घायल यात्रियों को ₹1 लाख का एक्स-ग्रेशिया सहायता राशि दी जाएगी।

राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेल प्रशासन ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद और समन्वय प्रदान किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now