मामी ने भांजे का किया खून, थाने पहुंचकर बोली- मेरी इज्जत पर हाथ डाला, तो मार दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2025

bulandshaher_news

यूपी के बुलंदशहर में हुई घटना ने आम आदमी ही नहीं पुलिस को भी झकझोर दिया है। महिला ने भांजे की हत्या करके फिर सीधे थाने पहुंच गई। महिला ने यहां जो बातें बताईं उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस से महिला बोली, उसका भांजा उसकी अस्मत लूटना चाह रहा था। जिसके चलते उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे। युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मामा-मामी मौके से फरार थे।

लोगों ने पुलिस को सूचित किया। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारण की जांच कर रही है। यह वारदात गुरुवार देर शाम की शिकारपुर के मोहल्ला गंज सादात की है। पुलिस ने आरोपी मामा-मामी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामी ने कहा- वह मेरी इज्जत पर हाथ डाल रहा था इसलिए मार दिया।

See also  बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अगर चुनाव आयोग ने गलत किया है तो पूरी प्रक्रिया होगी रद्द

एक ही मोहल्ले में रहते थे मामा-भांजे

इमरान मोहल्ला गंज सादात में अपनी पत्नी, बच्चों व पिता के साथ रहता था। 8 साल पहले इमरान की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे-दो बेटी और एक बेटा है। इमरान के घर से करीब 50 मीटर दूर उसके मामा जावेद अपनी पत्नी रुखसाना व तीन बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। जावेद मूलरूप से छतारी के सरभन्ना गांव के रहने वाला है।

देवउठनी एकादशी कल, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ

इमरान के परिवारवालों ने बताया कि गुरुवार शाम किसी काम से इमरान अपने मामा जावेद के घर गया था। घर पर उसकी मामी रुखसाना थी। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। तेज आवाज में बात करके दोनों झगड़ रहे थे कि उसके मामा जावेद भी घर आ गए। बात बढ़ी तो गुस्से में मामी ने पास रखे हथौड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हथौड़े के वार से इमरान जमीन पर गिर पड़ा।

See also  झारखंड विधानसभा चुनावः आज से पहले चरण का नामांकन शुरू, 5 घंटे ही दाखिल होगा पर्चा

उधर, झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। इमरान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मामा-मामी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गई।

8वें वेतन आयोग में कितना होगा वेतन और पेंशन, केंद्रीय कर्मचारी समझ लें कैल्कुलेशन

क्या बोली हत्यारेपी मामी?

मैंने विरोध किया तो इमरान जबरदस्ती करने लगा। मैंने इज्जत बचाने के लिए बगल में रखे हथौड़े से वार किया। हथौड़ा उसके सिर पर लगा। मेरे शोर मचाने पर उसके मामा भी आ गए। वह सिर पर हथौड़ा लगने से नीचे गिर गया। मैंने उसे जान से नहीं मारा। अपने बचाव में हमला किया तो उसके सिर में लग गया। इसके बाद हम दोनों घर से बाहर आ गए। हालांकि पुलिस अभी इन बयानों पर कुछ भी खुलकर नहीं कह रही और पूरे मामले में जांच के बाद भी निष्कर्ष निकालने की बात कर रही है।

See also  हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत

चाचा बोले- इमरान अपनी मामी को मां की तरह मानता था

इमरान के चाचा ताहिर खान ने बताया- जावेद उसका सगा मामा है। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। वह अपनी मामी को मां की तरह मानता था। उसकी बहुत इज्जत करता था। लेकिन उसकी मामी की इमरान के साथ क्या दुश्मनी थी, यह पता नहीं। मामी का आरोप गलत है। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है।

दुलालचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में तनाव, शव यात्रा के दौरान चली गोली, पटना पुलिस ने किया खंडन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now