- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

शतक और जीत के बाद क्यों रोने लगीं जेमिमा रोड्रिग्स…देश के दिग्गज खिलाड़ी भी हुए मुरीद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2025

मुंबई: महिला विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली भारत की जीत के पीछे सबसे बड़ा योगदान है जेमिमा रोड्रिग्स का । जेमिमा ने 127 रनों की ऐतिहासक पारी खेलने के बाद जैसे ही मैदान से बाहर आईं आंसू निकल गए, यहां तक की मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते  वक्त भी जेमिमा की आंखों में आंसू थे । 

Screenshot 2025 10 30 at 11.13.29 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीसरे नंबर की 25 वर्षीय जेमिमा ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसके बाद तो सोशल मीडिया में देश की जानी-मानी हस्तियां उनकी फैन हो गई है । सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, आनंद महिंद्रा से लेकर हर्ष भोगले, हरभजन सिंह , ऋषभ पंत, शशि थरुर ने इस पारी को महान बताया और टीम इंडिया को जीत की बधाई दी ।

जीत के बाद भावुक जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा “आज बात मेरे 50 या 100 रन की नहीं थी, आज बस भारत को जीत दिलाने की थी,” । इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच से बाहर किए जाने के बाद यह उनके लिए बेहद खास लम्हा था। उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता था कि मुझे कुछ मौके मिले हैं, लेकिन मुझे हमेशा लगा कि भगवान ने यह सब पहले से लिखा था। मैं मानती हूँ कि अगर आप सही नीयत से सही काम करते हैं, तो ऊपरवाला हमेशा आशीर्वाद देता है। जो कुछ भी हुआ, वह सब इस पल के लिए ही एक तैयारी थी। पिछला पूरा महीना बहुत मुश्किल था, और अब जब यह जीत मिली है, तो यह किसी सपने जैसा लग रहा है — अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।”

See also  टेकऑफ के वक्त नहीं उठा विमान, पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, रनवे के अंतिम छोर से पहले रोका; हादसा टला


 

See also  रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम

jemimah-rodrigues-cry

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now