मुंबई: महिला विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली भारत की जीत के पीछे सबसे बड़ा योगदान है जेमिमा रोड्रिग्स का । जेमिमा ने 127 रनों की ऐतिहासक पारी खेलने के बाद जैसे ही मैदान से बाहर आईं आंसू निकल गए, यहां तक की मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते वक्त भी जेमिमा की आंखों में आंसू थे ।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीसरे नंबर की 25 वर्षीय जेमिमा ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसके बाद तो सोशल मीडिया में देश की जानी-मानी हस्तियां उनकी फैन हो गई है । सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, आनंद महिंद्रा से लेकर हर्ष भोगले, हरभजन सिंह , ऋषभ पंत, शशि थरुर ने इस पारी को महान बताया और टीम इंडिया को जीत की बधाई दी ।
जीत के बाद भावुक जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा “आज बात मेरे 50 या 100 रन की नहीं थी, आज बस भारत को जीत दिलाने की थी,” । इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच से बाहर किए जाने के बाद यह उनके लिए बेहद खास लम्हा था। उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता था कि मुझे कुछ मौके मिले हैं, लेकिन मुझे हमेशा लगा कि भगवान ने यह सब पहले से लिखा था। मैं मानती हूँ कि अगर आप सही नीयत से सही काम करते हैं, तो ऊपरवाला हमेशा आशीर्वाद देता है। जो कुछ भी हुआ, वह सब इस पल के लिए ही एक तैयारी थी। पिछला पूरा महीना बहुत मुश्किल था, और अब जब यह जीत मिली है, तो यह किसी सपने जैसा लग रहा है — अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।”
Fabulous victory! 🇮🇳
Well done @JemiRodrigues and @ImHarmanpreet for leading from the front. Shree Charani and @Deepti_Sharma06, you kept the game alive with the ball.
Keep the tricolour flying high. 💙 🇮🇳 pic.twitter.com/cUfEPwcQXn
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 30, 2025
India’s women just beat Australia in the World Cup semi-final, chasing 339!
This isn’t just a victory
It’s a transformation.
Today is the day when women’s cricket in India stopped asking for attention and started commanding it…
👏🏽🇮🇳
#INDWvsAUSW pic.twitter.com/Bkg1Y0OL64
— anand mahindra (@anandmahindra) October 30, 2025
Incredible stuff from the girls .. how good they have become in last 5 years .. one more to go .. just outstanding @BCCIWomen
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) October 30, 2025
There are wins that go beyond numbers on a scoreboard. This was one of them.
Under pressure, with the world watching @ImHarmanpreet played with the calm and conviction of a true leader while @JemiRodrigues brought pure focus and intent to play an innings of a lifetime!
This… pic.twitter.com/GtdysydKSs
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 30, 2025
महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर फाइनल में धमाकेदार एंट्री के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई!
फाइनल मुकाबले के लिए ढेरों शुभकामनाएं। #INDWvsAUSW #WomensWorldCup2025 #TeamIndia pic.twitter.com/YX7sBGAbHn
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) October 30, 2025




