कोलंबो: Women’s World Cup में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है । भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 247 रन बनाए थे । जवाब में पाकिस्तान की टीम 159 रन ही बना सकी । दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेहा राणा ने 2 विकेट लिए ।
भारत की पारी
भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही। सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (23 रन, 32 गेंद, 4 चौके) और प्रतीका रावल (31 रन, 37 गेंद, 5 चौके) ने शुरुआती साझेदारी की। इसके बाद हरलीन देओल ने सबसे लंबी पारी खेलते हुए 46 रन (65 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) बनाए।

कप्तान हरमनप्रीत कौर (19 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (32 रन) ने भी योगदान दिया। पारी के अंत में विकेटकीपर ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 20 गेंदों पर 35 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
भारतीय टीम 50वें ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की गेंदबाज़ी
पाकिस्तानी गेंदबाज़ों में डायना बेग सबसे सफल रहीं, उन्होंने 10 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट लिए। फातिमा सना ने 2 विकेट लिए और बेहद किफायती गेंदबाज़ी की (10 ओवर, 38 रन)। वहीं सादिया इकबाल ने भी 2 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर मुनीबा अली केवल 2 रन बनाकर रन आउट हो गईं। सादफ शमास (6 रन) और आलिया रियाज़ (2 रन) भी सस्ते में आउट हो गईं।
फिलहाल, पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों के बाद संभलने की कोशिश की है।








