JSSC-CGL पेपर लीकः CID ने वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना को किया गिरफ्तार, आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2025

JSSC-CGL पेपर लीकः CID ने वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना को किया गिरफ्तार, आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

रांचीः जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। सीआईडी ने वित्त विभाग के सेक्शन ऑफिसर संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मस्ताना पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैलाने का आरोप है। मस्ताना ने पेपर लीक मामले में यह जानकारी दी थी कि उनके पास भी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना किसी ने भेजी थी। जिसे उसने साक्ष्य के तौर पर हाई कोर्ट को भी उपलब्ध कराया था। सीआईडी अब मस्ताना को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

मोंथा का झारखंड में असर, रांची में झमाझम बारिश, बढ़ेगी ठंड

सीआईडी की ओर से इस मामले में कोर्ट को अबतक जानकारी दी गई है कि सीजीएल परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, बल्कि पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की गई। जो प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराकर उनसे पैसे ठगे गए, दरअसल वह गेस किए गए प्रश्न पत्र थे। प्रश्न पत्र लीक से संबंधित अभी तक कोई ठोस साक्ष्य सीआईडी को नहीं मिले हैं।

See also  झारखंड ATS ने 16 जगहों पर की छापेमारी, आठ संदिग्ध आतंकियों से हो रही है पूछताछ, हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद

हजारीबाग वन-भूमि घोटाले में बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद भी आरोपी: एसीबी जांच तेज
सीजीएल परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चल रही है। अभ्यर्थियों ने सीबीआई जांच की मांग की है। फिलहाल कोर्ट ने इस परीक्षा के अंतिम परिणाम के प्रकाशन पर स्टे लगा रखा है। रोक हटाने की मांग वाली याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। आरोप था कि परीक्षा से पहले प्रश्नों के उत्तर लीक हो गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now