झारखंड में खरीदी नई गाड़ी, तो GAIL देगा 25 हजार की मुफ्त CNG

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2025

Big offer on buying a new car in Jharkhand, GAIL will give free CNG worth Rs 25,000

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने रांची में सीएनजी प्रमोशन स्कीम का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अब पंजीकृत डीलरशिप से नया सीएनजी वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को 3-व्हीलर ऑटो के लिए 15 हजार रुपए और 4-व्हीलर कैरियर, निजी कार, टैक्सी, बस व वैन के लिए 25 हजार रुपये का मुफ्त सीएनजी दिया जाएगा।

यह लाभ ग्राहकों को डिजिटल प्रीपेड फ्यूल कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि ग्राहक अभी गेल के सीओसीओ (कंपनी ऑन्ड कंपनी ओपरेटेड) सीएनजी स्टेशनों पर रिडीम किया जा सकेगा। फिलहाल रांची में गेल के तीन सरवल, सपरोम, टाटीसिलवे स्टेशन है। वहीं, 20 दिन बाद यह सुविधा सभी सीएनजी स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

बिहार चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, मुन्ना शुक्ला और अजय वर्मा सहित 14 बंदी बेउर जेल से ट्रांसफर

कंपनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ और हरित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है। वहीं, मौके पर ओएंडएम पूर्वी क्षेत्र कार्यकारी निदेशक आरके दास, डीजीएम सीजीडी प्रशांत कुमार सिंह, रांची सीजीडी टीम, वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि व वाहन डीलर्स उपस्थित थे।

See also  चतरा से कोडरमा जा रही बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन यात्री हुए घायल

गेल ने बताया कि 25 अक्तूबर को योजना की शुरुआत की गई है। इस दिन से ग्राहकों को यह लाभ मिलेगा। इस दिन सीएनजी वाहन खरीदने वाले ग्राहक सीएनजी मित्र एप पर निबंधन करा योजना का लाभ उठा सकते हैं। निबंधन कराने पर ग्राहकों को एक डिजिटल फ्यूल कार्ड दिया जाएगा। जिसे वर्तमान में तीन सीएनजी स्टेशन पर रीडिम किया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी सीएनजी स्टेशन पर इसे रीडिम करा सकेंगे।

गढ़वा में ईसाई बने एक ही परिवार के 8 लोगों की ‘घर वापसी’, सत्यनारायण की कथा सुनकर बने हिंदू

रांची में फिलहाल 24 सीएनजी स्टेशन हैं। इनमें ओरमांझी में मधुवन विहार, डोरंडा खुखरी, तुपुदाना झरी संकल्प दीप, कोकर चड्डा फ्यूल, बूटी भरतीया फ्यूल, दुलारी संस हरमू चौक के पास, नगड़ा टोली, सरवल, घाघरा, बिरसा चौक, हरमू रोड, सुकुरहुटू, तिलता रातू, खेलगांव, देउरी, मांडर, बरियातू रोड, सापारोम, कटहल मोड़ के पास, पंडरा, सिदरौल, ओरमांझी, रामपुर, गोंदलीपोखर सीएनजी स्टेशन शामिल हैं।

See also  मैथिली ठाकुर ने किया 'पाग' का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया

गेल अधिकारियों ने बताया कि यह पहल भारत सरकार के उस लक्ष्य के अनुरूप है। जिसके तहत देश की ऊर्जा टोकरी में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने पर बल दिया गया है। इससे स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदूषण में कमी आएगी।

रांची सहित पांच जिलों में तोड़े जाएंगे आवास बोर्ड के 5200 फ्लैट, आठ मंजिल वाले भवनों का होगा निर्माण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now