गढ़वा में ईसाई बने एक ही परिवार के 8 लोगों की ‘घर वापसी’, सत्यनारायण की कथा सुनकर बने हिंदू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2025

Eight members of a family who converted to Christianity in Garhwa returned home after listening to the Satyanarayana story

झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के फतूटांड़ टोला में एक ही परिवार के आठ लोगों ने ईसाई धर्म का त्याग कर पुन: हिंदू धर्म में घर वापसी की है।

उक्त लोगों को रविवार को अग्निवीर संस्था के तत्वावधान में ईसाई धर्म से पुन: हिंदू धर्म में घर वापसी कराया गया। गजेंद्र मुंडा सहित उनके परिवार के आठ सदस्यों को छठ महापर्व के अवसर पर पंडित विपिन मिश्रा द्वारा सत्यनारायण व्रत कथा सुनाकर हिंदू धर्म में वापसी कराया गया।

बता दें कि गजेंद्र मुंडा के पिता स्वर्गीय बटेश्वर मुंडा ने मतांतरण कर ईसाई धर्म अपनाया था। बटेश्वर को ऐसी आशंका थी की उनके परिवार में बीमारी व क्लेश का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया था। धर्म बदलने से यह ठीक हो जाएगा। बटेश्वर के साथ उसके पुत्र गजेंद्र ने भी वर्ष 2004 में मतांतरण कर लिया था।

रांची सहित पांच जिलों में तोड़े जाएंगे आवास बोर्ड के 5200 फ्लैट, आठ मंजिल वाले भवनों का होगा निर्माण

See also  चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर चढ़ा रील्स बनाने का नशा, राजनीति से दूर बाल कटवाने का भी बनवा रहे है वीडियो

जब गजेंद्र को अपने बेटा-बेटी व बहन की शादी में परेशानी होने लगी तो उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ पुन: हिंदू धर्म में घर वापसी का निर्णय लिया।

इसके लिए भंडरिया प्रखंड के हिंदू समाज द्वारा भी उन्हें प्रेरित किया गया था। घर वापसी के बाद संस्था की ओर से उन्हें साड़ी, कंबल व पूजा सामग्री प्रदान किया गया। साथ ही सहायता के रूप में नगद पांच सौ रुपये प्रदान किए।

हिंदू धर्म में वापसी करने वाले गजेंद्र मुंडा, उनकी मां शनिचरी कुंवर, पत्नी अनिता देवी, बहन संगीता कुमारी, पुत्री संध्या कुमारी, रितमनी कुमारी, पुत्र मैन्युअल मुंडा, अपर्णा मुंडा आदि के नाम शामिल है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नितेश कुमार वर्मा, गांव के प्रधान राजेंद्र मांझी, संजय सिंह, उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राकेश मांझी आदि उपस्थित थे।

बिहार चुनाव से पहले 11.43 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now