मामा से मेरी पत्नी के संबंध, मना करने पर…, बेवफाई से आहत एक और पति ने जान दी

husband-suicide

इटावाः यूपी में एक और युवक ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। युवक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। एक चार महीने का बेटा भी है। पुलिस ने युवक के कमरे से चार पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें जान देने के कारणों को विस्तार से लिखा है। अपनी पत्नी का रिश्ते के मामा से अवैध संबंध होने और बात करने से मना करने पर झगड़ा करने की बात लिखी है।

अपने मोबाइल में पत्नी के साथ ही सास-ससुल और साले-साली के खिलाफ कई सबूत भी होने की बात लिखी है। मोबाइल का लॉक खोलने वाला पासवर्ड भी सुसाइड नोट में लिख दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और युवक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट की जांच की बात कह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर में रहने वाले रामवीर सिंह के बेटे अमित कुमार ने घर की दूसरी मंजिल पर लगे पंखे के कुंडे में अंगौछा से फांसी लगाकर गुरुवार को खुदकुशी कर ली। जिस समय उसने सुसाइड किया घर में कोई मौजूद नहीं था। पत्नी मायके गई हुई थी। युवक का बड़ा भाई नोएडा में नौकरी करता है। भाभी भी इस समय अपने मायके में थी। पिता निमंत्रण खाने गए थे। मां घर के बाहर थी।

See also  Operation Sindoor: पाकिस्तान ने दागी फतह-II मिसाइल, सिरसा में मार गिराया गया

यूपी में आशीष बनकर आसिफ ने दलित छात्रा से की दोस्ती, होटल में ले जाकर किया रेप

मां घर लौटी और आवाज देने पर काफी देर बाद तक युवक घर से बाहर नहीं निकला। इस पर मां ऊपर गई और उसके कमरे में देखा तो पंखे से बेटे का शव लटक रहा था। बेटे को इस तरह लटकता देख उसकी चीख निकल गई। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक फोर्स व फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे से कई नमूने एकत्रित कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने युवक की जेब से चार पेज का एक सुसाइड नोट और उसका मोबाइल बरामद किया है। सुसाइड नोट में खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट साफ-साफ लिखा हुआ है। मृतक युवक की शादी डेढ़ साल पहले रिंकी से हुई थी, जिसके चार महीने का एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसके चलते अक्सर क्षुब्ध रहता था, लेकिन खुदकुशी करेगा इसकी भनक नहीं थी। उसने सुसाइड नोट में पत्नी सहित ससुराली जनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

See also  रेलवे टिकट बुकिंग से UPI पेमेंट में हुआ बदलाव, आज से ही लागू हो गए नए 8 नियम

गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर की जांच करेगी CID, थाने में केस दर्ज

क्या है सुसाइड नोट में

युवक के जेब से मिले चार पेज के सुसाइड नोट में उसने विस्तार से बातों को लिखा है। उसने लिखा है कि उसने लिखा है कि मेरी पत्नी रिश्ते में लगने वाले नन्दपुर के मामा से सेट थी। उसका फोन आता और मैं मना करता तो मुझे भला बुरा कहती थी। मेरी पत्नी मुझसे झगड़ती थी तो मेरी सास, साली और साला उसे और भड़काते थे। मैं थानाअध्यक्ष चौबिया से निवेदन करता हूं कि मेरी सास, मेरी साली, मेरा साला और मेरी पत्नी को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाए।

सास, साली, साला और पत्नी को किसी हाल में न छोड़ें सभी सबूत मेरे फोन में मौजूद हैं। मेरी मौत के बाद मेरी याद में स्मारक बनाया जाए। मेरी सास, साली, साला और मेरी पत्नी को किसी भी हाल में छोड़ा न जाए। मेरे फोन में साली के प्रेमी के स्क्रीनशॉट भी सेव हैं, जिसमें वह मेरी पत्नी की तस्वीरें शेयर करता था। इस बारे में मेरी पत्नी के मामा और उसकी दोनों मौसी को भी जानकारी थी। अपने बेटे के लिए यह भी लिखा कि मैं दुनिया का सबसे अभागा पिता हूं जो अपने बेटे के लिए कुछ नहीं कर सका। मम्मी, पापा, भाई, भाभी, भतीजा, बहन, भांजे, आप लोग मेरे जाने के बाद रोना मत। अगर आप लोग रोएंगे तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

See also  खलारी के कोले ब्लॉक हाल्ट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बोकारो में उपद्रवियों ने दो बसों में लगाई आग, विस्थापितों पर हुई लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बुलाया गया है बंद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now