चतरा। चतरा शहर के गुदरी बाजार स्थित अशोक साव के दो मंजिला मकान में बुधवार सुबह आग लग गई। आग भीषण रूप ले लिया और दम घुटने से एक की मौत हो गई तथा झुलसने से एक बच्ची जख्मी हो गई। उसकी स्थिति गंभीर है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग के लिए रेफर कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इस बीच घर की सारी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। करीब बीस लाख रुपये की संपत्ति खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग को नियंत्रण में करने के लिए तीन अग्निशमन वाहन और सैकड़ों मोहल्लेवासियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। घटना तीन बजे सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली। आग लगी शार्टसर्किट से लगने का अनुमान है। घर के बाहर के हिस्से में किराने की दुकान है। दुकान में दस लाख से अधिक का खाद्यान्न था। सारा खाद्यान्न आग में जल गया। दम घुटने से अशोक साव के पिता 92 वर्षीय महादेव साव की मौत हो गई। जबकि एक बारह वर्षीया बच्ची गंभीर है। सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर ने साहसिक कदम से बच्ची को घायलावस्था में बाहर निकाला गया।
दो मंजिला मकान में लगी आग, एक की मौत, लाखों की संपत्ति खाक
Leave a Comment
Leave a Comment
Recent Posts
- रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
- पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
- बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
- पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली
- ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
- बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
- जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर
- दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV में कैद हुई चोर की तस्वीर


