लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्र को नीतीश सरकार ने हटाया,धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी के बाद एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2026

लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्र को नीतीश सरकार ने हटाया,धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी के बाद एक्शन

पटनाःनीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र को पद से हटा दिया है। उनकी जगह एडीएम को जिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस मिथिलेश मिश्र पर धान खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्र का तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

 

पटना से फर्जी महिला IAS पति के साथ गिरफ्तार,₹34.74 लाख की ठगी का आरोप
मिशिलेश मिश्र के बारे में जानिए-
मिथिलेश मिश्र ने 11 सितंबर 2024 को लखीसराय के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने 18 माह के कार्यकाल में उन्होंने जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की। उनका प्रशासनिक नेतृत्व कला, संस्कृति, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय रहा।उनके कार्यकाल में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव सहित सात महोत्सव का आयोजन सहित अनेक कार्य हुए, लेकिन धान खरीदारी के मिले अतिरिक्त लक्ष्य के वितरण में समानता नहीं करने के कारण उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत ही उनका तबादला भी कर दिया गया है।

See also  बच्चे से बुजुर्ग तक सभी रात में जाते थे 'स्कूल', गजब थी शिबू सोरेन की वह पहल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now