- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, मुन्ना शुक्ला और अजय वर्मा सहित 14 बंदी बेउर जेल से ट्रांसफर

Munna-shukla

पटनाः विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था लेकर रविवार को आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में बंद कई कुख्यात बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित किया। इसके कुख्यात अजय वर्मा और मुन्ना शुक्ला समेत कुल 14 बंदियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया।

इनके अलावा लक्ष्मी सिंह, विशाल, जयंतकांत, बबलू चंदन, भरत, गौतम कुमार, अविनाश कुमार, नीरज चौधरी, दानिश, सोनू कुमार और शुभम शामिल हैं। इन सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। इनकी जेल के भीतर गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। इसके पहले गुरुवार को भी बेउर जेल से 14 अन्य कुख्यातों को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में भेजा गया था।

गढ़वा में ईसाई बने एक ही परिवार के 8 लोगों की ‘घर वापसी’, सत्यनारायण की कथा सुनकर बने हिंदू

इनमें रवि गोप, तौसीफ उर्फ बादशाह और डीडी जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा नियाज अहमद, शंकर राय, शाहबाज उर्फ शौकत, विजय कांत पांडेय, राजेश यादव, उमेश यादव, रौशन शर्मा, विजय साहनी, मोहम्मद राजा, मोहम्मद दानिश और मोनू कुमार को भी स्थानांतरित किया गया था।

See also  झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: जेपीएससी नियुक्ति में देरी का खामियाजा उम्मीदवार नहीं भुगतेगा, वरीयता लाभ मिलेगा

नाला रोड निवासी रवि गोप के खिलाफ पटना के कदमकुआं, पीरबहोर और फुलवारीशरीफ थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, तौसीफ उर्फ बादशाह चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड का आरोपित है।

रांची सहित पांच जिलों में तोड़े जाएंगे आवास बोर्ड के 5200 फ्लैट, आठ मंजिल वाले भवनों का होगा निर्माण

आदर्श केंद्रीय कारा बेउर की ऊंची दीवारों के भीतर भी छठ महापर्व के श्रद्धा की किरणें झिलमिला उठी हैं। कारागार में इस बार कुल 38 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं, जिनमें 15 महिला बंदी शामिल हैं। व्रतियों के लिए प्रशासन ने पूजा-पाठ, प्रसाद और अर्घ्य की पूरी व्यवस्था की है।

सोमवार को सभी व्रती जेल परिसर के तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। जेल प्रशासन ने तालाब को छठ घाट का रूप दिया है। इसे फूलों और एलईडी लाइटों से सजाया गया है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए स्वच्छ वातावरण, सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। सोमवार शाम और मंगलवार सुबह दोनों अर्घ्य के लिए यह घाट तैयार किया गया है।

See also  वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल, फिर घर बुलाकर रेप करता था लेक्चरर, बेंगलुरु में नया कांड

बिहार चुनाव से पहले 11.43 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now