तेजस्वी को CM फेस बना MGB ने NDA की राह आसान कर दी, ऐसा क्यों बोल रहे BJP नेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 25, 2025

बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, राहुल-तेजस्वी एक साथ उतरेंगे सड़क पर, वोट लिस्ट रिवीजन का विरोध

Bihar Election: तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार बन गए हैं। काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने इस पर सहमति की मुहर लगाई। बीजेपी का कहना है इससे एनडीए को लाभ होगा। भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा है कि बिहार में जंगलराज 2.0 की वापसी अब नहीं होगी।

नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के जंगलराज के प्रतीक हैं। वे भ्रष्टाचार, आतंक और अपराध के पार्याय हैं। उनका चेहरा आगे करके महाबठबंधन वालों ने एनडीए की राह आसान कर दिया है। जंगलराज की याद आते ही बिहार के लोगों की आत्मा कांप जाती है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सुसाशन का राज जरूरी है। इसे लोग बखूबी समझते हैं। इसलिए उनकी वापसी कभी नहीं होगी। लालू और तेजस्वी यादव में कोई फर्क नहीं है क्योंकि जीन तो एक ही है।

ट्रेन के वॉशरूम में गद्दा डालकर सो गया, टॉयलेट नहीं मानो केबिन हो; वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स

See also  जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का हुआ पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार

नीरज ने बयान जारी करके कहा है कि राजद धमकी भरे गानों के साथ चुनाव प्रचार रहा है। बता रहे हैं कि उनका फ्यूचर प्लान किया है। बिहार ज्ञान और बुद्ध की धरती है। गोली और गाली की संस्कृति अब नहीं चलेगी। राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है। लोग उनकी धमकी और झांसे में आने वाले नहीं हैं। डरा कर वोट लेने का फार्मूला नहीं चलेगा क्योंकि जंगलराज को डबल इंजन की सरकार ने समाप्त कर दिया है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर की रैली में इस प्रचार प्रणाली पर सवाल उठाया था। पीएम ने कहा था कि गोली, छर्रा, दोनाली की बात अभी से करने लगे हैं। यह बताता है कि ये लोग क्या करने वाले हैं। इन्हें जनता यह मौका नहीं देगी। ये लालटेन वाले अपने परिवार की भलाई के लिए जनता का हक लूट रहे हैं। खजाना खाली करके अपना घर भर लिया। कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं नहीं तो जेल के अंदर होते।

See also  देवघर के त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसे पर झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया

Lalu Yadav: छठ पूजा बहाना, मोदी और नीतीश पर निशाना; लालू ने पूछा- कहां गईं 12 हजार ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now