- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Lalu Yadav: छठ पूजा बहाना, मोदी और नीतीश पर निशाना; लालू ने पूछा- कहां गईं 12 हजार ट्रेनें

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका,लैंड फॉर जॉब मामले में चल रहे मुकदमें पर रोक से इंकार

Lalu Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल(RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने छठ महापर्व के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पीएम पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार में लोग पलायन करने को मजबूर हैं। आस्था के महापर्व में घर लौटने के लिए 12 हजार ट्रेन चलाने का वादा झूठा निकला। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लालू ने अपनी बात कही है।

ट्विटर हैंडल पर लालू यादव ने लिखा है कि झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।

रेप के बाद जान देने वाली डॉक्टर पर था फर्जी रिपोर्ट बनाने का दबाव, भाई का बड़ा दावा

𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है?

See also  'संजय यादव ने गालियां देते बोला मैं गंदी हूं, अपनी पिता को गंदी किडनी लगवा दी'- सोशल मीडिया पर छलका रोहिणी आचार्य का दर्द

डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 𝟒 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते है। 𝐔𝐏𝐀 सरकार के बाद से 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है।

जमशेदपुर पुलिस ने 4 गैंगस्टर को पकड़ा; बना रहे थे बड़ा प्लान, तभी पहुंच गई पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now