- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, नॉमिनेशन के बाद रोज 15 चुनावी सभाएं; मुकेश सहनी होंगे साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2025

चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड पर दिया जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC

बिहारः नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार को यानी आज राघोपुर से नामांकन दाखिल करेंगे। वे लगातार तीसरी बार यहां से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके बाद वे अपनी पार्टी राजद और महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। ऐसी संभावना है कि वे गुरुवार से चुनाव प्रचार का कार्यक्रम शुरू कर देंगे। पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव हर रोज कम से कम 15 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी की ओर से वे इकलौते ऐसा चेहरा हैं जो न केवल अपने दल बल्कि सहयोगी दलों के बीच भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। राजद के साथ ही घटक दलों के सभी उम्मीदवार हर हाल में तेजस्वी यादव को अपने विस क्षेत्र में चुनावी सभाएं कराना चाह रहे हैं। महागठबंधन के अगुआ होने के कारण तेजस्वी के चुनाव प्रचार की रणनीति ऐसी बनाई जा रही है कि नेता प्रतिपक्ष अधिकतम विधानसभा में जाकर अपनी पार्टी और घटक दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग सकें।

See also  आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मामला, सरकार को देनी पड़ी क्या सफाई...पढ़िए

गढ़वा में चप्पल पहनकर स्कूल आने की मिली ऐसी सजा, 12वीं की छात्रा ने तोड़ दिया दम

बिहार में अभी दोनों चरणों का नामांकन चल रहा है। पहले चरण के लिए चार नवम्बर तो दूसरे चरण के लिए नौ नवम्बर तक चुनाव प्रचार हो सकता है। ऐसे में संभव है कि नेता प्रतिपक्ष एक दिन में 15 से अधिक भी चुनावी सभाएं करें। नेता प्रतिपक्ष के साथ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी चुनावी सभाओं में शामिल हो सकते हैं। पिछली बार (2020) के चुनाव में तेजस्वी ने सबसे अधिक चुनावी सभाएं की थी। अन्य दलों की तुलना में तेजस्वी ने सर्वाधिक 263 चुनावी जनसभाएं की थी जो रिकॉर्ड है।

तब उन्होंने एक दिन में 16 से 18 चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी जब शाम के बाद हेलिकॉप्टर न उड़ पाने की स्थिति में तेजस्वी सड़क मार्ग से ही पटना वापस लौटे। इसके अलावा उन्होंने दो बार नौकरी संवाद किया। यह संवाद उन्होंने राजद कार्यालय से फेसबुक लाइव के जरिए किया।

See also  चिराग की 'मां' ने पशुपति पारस की पत्नी सहित 5 लोगों पर किया केस, कपड़े और जेवरात घर से बाहर फेंकने का आरोप

विमान का किराया 30,000 के पार, तेजस-पूजा स्पेशल में सीट नहीं; छठ-दीपावली में परदेसी कैसे आएंगे बिहार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now