लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम, बिग बॉस-17 का रह चुका है विनर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2024

लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम, बिग बॉस-17 का रह चुका है विनर

डेस्कः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के हिट लिस्ट पर सलमान खान के बाद बिग बॉस-17 के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम आया है। इसके बाद पुलिस ने मुनव्वर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

झारखंड बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक, पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा तय करेंगे उम्मीदवारों के नाम
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि कुछ समय पहले दिल्ली के एक इवेंट में शामिल होने मुनव्वर फारूकी जिस फ्लाइट सवार होकर गए थे उसमें बिश्नोई गैंग के दो शूटर भी थे। पुलिस को इस बात की खुफिया जानकारी मिल गई थी इसलिए शूटर के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। ये मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है जो एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच इवेंट के दौरान का है।

बता दें कि , सितंबर 2024 में एल्विश यादव के साथ मुनव्वर का एक क्रिकेट मैच का आयोजन था। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के महीने में मुनव्वर फारूकी पर बिश्नोई गैंग का निशाना था। खबर है कि दोनों शूटरों ने दिल्ली के एक होटल में कमरा बुक किया था जिस होटल में मुनव्वर भी रुके थे। ये कमरा उन्होंने कथित तौर पर रेकी करने के लिए लिया था।

See also  कहां छिपा है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल? अमेरिका ने भारत को दी जानकारी, एक्टिव हुई मुंबई पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now