गढ़वा में चप्पल पहनकर स्कूल आने की मिली ऐसी सजा, 12वीं की छात्रा ने तोड़ दिया दम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2025

लोहरदगा शहर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

झारखंड के गढ़वा जिले में स्कूल में चप्पल पहनकर आने पर प्रभारी प्राचार्य ने 12वीं कक्षा की जिस छात्रा को थप्पड़ मारा था, करीब महीने भर चले इलाज के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 सितंबर को उस वक्त हुई थी, जब दिव्या कुमारी जूते पहनने की बजाय चप्पल पहनकर स्कूल आ गई थी। जिसके बाद स्कूल ड्रेस कोड के उल्लंघन को लेकर उस दिन स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या द्रौपदी मिंज ने ना केवल उसे डांटा था, बल्कि उसे थप्पड़ भी मारा था।

छात्रा को सजा इसलिए दी गई थी, क्योंकि चप्पल पहनना स्कूल के ड्रेस कोड के विरुद्ध था। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि शुरुआत में छात्रा ठीक दिख रही थी, लेकिन बाद में वह डिप्रेशन (अवसाद) में चली गई। डाल्टनगंज के एक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, उसे रांची के रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

See also  अब कैसी है झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत, आज होगा एप्निया टेस्ट

विमान का किराया 30,000 के पार, तेजस-पूजा स्पेशल में सीट नहीं; छठ-दीपावली में परदेसी कैसे आएंगे बिहार

पुलिस ने आगे बताया कि मृतक लड़की के माता-पिता ने इस संबंध में बरगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसकी मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर टिहरी भंडारिया चौक पर मुख्य सड़क पर उसका शव रखकर जाम लगा दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम के कारण सड़क यातायात तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों ने दिव्या की मौत के लिए प्रभारी प्राचार्या द्रौपदी मिंज द्वारा दी गई मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया, और इसके लिए मिंज की गिरफ्तारी की मांग भी की। लोगों के विरोध और सड़क पर लगाए जाम को देखते हुए मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम हटाने के लिए समझाया। हालांकि आरोपी प्रधानाचार्य मिंज ने इस मामले पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

See also  बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार

झारखंड शराब घोटाला में ACB का बड़ा ऐक्शन, प्लेसमेंट एजेंसी के 3 निदेशक गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now