राजद ने 137 सीटें चुन लीं, सिंबल के लिए प्रत्याशियों घुमाया फोन; गठबंधन दलों में संशय बरकार

Tejashwi Yadav के एक वोटर कार्ड को पटना SDO ने बताया फर्जी, कहा-ये अपराध है,16 अगस्त तक करें जमा

Bihar Election: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन राजद ने अपने हिस्से की 135 से अधिक विधानसभा क्षेत्र चिह्नित कर लिए हैं। पार्टी ने अब तक 110 से अधिक दावेदारों को फोन कर सिंबल लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। खासकर वैसी सीटें जिस पर राजद को छोड़ किसी और दल ने दावेदारी नहीं की है, वहां उम्मीदवारों को वोटर लिस्ट की सत्यापित कॉपी बनाने को कहा गया है ताकि आजकल में उनको सिंबल दिया जा सके।

पार्टी नेताओं के अनुसार राजद इस बार कम से कम 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है। लेकिन घटक दलों के लिए पार्टी अधिकतम एक-दो सीटों की कुर्बानी दे सकती है। पार्टी 2020 के चुनाव में 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें से 75 सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई थी।

See also  Union Budget 2026 के बीच झूमे रेलवे के स्टॉक्स, IRFC से लेकर IRCTC तक में गजब की तेजी

आईआरसीटीसी घोटाला: बिहार चुनाव के बीच लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट का फैसला आज

जीती सीटों में सुगौली, नरकटिया, बाजपट्टी, बेलसंड, मधुबनी, लौकहा, जोकिहाट, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, बायसी, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सिमरी बख्तियारपुर, दरभंगा ग्रामीण, गायघाट, मीनापुर, बोचहां, कांटी, बैकुंठपुर, हथुआ, सीवान, रघुनाथपुर, बड़हरिया, एकमा, बनियापुर, मढ़ौरा, गरखा, परसा, सोनपुर, महुआ, राघोपुर, महनार, शिवहर, हसनपुर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, हसनपुर, चेरियाबरियारपुर, साहेबपुर कमाल, अलौली, नाथनगर, धोरैया, शेखपुरा, सूर्यगढ़ा, इस्लामपुर, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा हैंं।

इसके अलावा दानापुर, मनेर, मसौढ़ी, संदेश, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, सासाराम, भभुआ, मोहनियां, दिनारा, नोखा, डिहरी, कुर्था, जहानाबाद, मखदुमपुर, गोह, ओबरा, नवीनगर, रफीगंज, गुरूआ, शेरघाटी, बोधगया, अतरी, गोविन्दपुर पर जीत हासिल की थी। इन सभी सीटिंग सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार लगभग तय कर दिए हैं। पिछली बार के दर्जन भर से अधिक विधायकों का टिकट कटना तय है।

धर्मांतरण के लिए किशोरी को बुर्का पहना बंगाल ले जा रहा मुस्लिम युवक, साहिबगंज में गिरफ्तार

पार्टी अपनी सीटिंग सीटों में से अपवादस्वरूप एक-दो सीटें सहयोगी दलों को दे सकती है। खासकर मिथिलांचल की एक-दो सीटिंग सीटें वीआईपी के कोटे में जा सकती है। हालांकि, सीटिंग सीटों में राजद के उम्मीदवार सहयोगी दलों के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं। राजद ने सहयोगी दलों की तीन से पांच सीटिंग सीटों पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी की है।

See also  4 साल पहले प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा कर महागठबंधन से अलग हुए थे मुकेश सहनी, जिस तेजस्वी पर पीठ में छुरा घोंपने का लगाया था आरोप उसी के सामने टेक दिये घुटने

राजद को पिछली बार 69 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उनमें लौरिया, हरसिद्धि, केसरिया, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, परिहार, सुरसंड, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, राजनगर, निर्मली, पिपरा, त्रिवेणीगंज, छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज, जोकिहाट, सिकटी, कोचाधामन, बायसी, बनमनखी, धमदाहा, कटिहार, बरारी, आलमनगर, सहरसा, महिषी, कुशेश्वरस्थान, गौराबौड़ाम, अलीनगर, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, बोचहां, बरूराज, साहेबगंज, बरौली, गोरियाकोठी, तरैया, छपरा, अमनौर, हाजीपुर, पातेपुर, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, परबत्ता, बिहपुर आदि।

IG का बेटा बनकर वीआईपी सुविधा लेता था आनंद, झारखंड-बिहार में अफसरों को बनाया निशाना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now