भारी बारिश के बाद डूबा सातगुड़ुम पुल, झारखंड से पश्चिम बंगाल का संपर्क टूटा, कई लोग फंसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2024

भारी बारिश के बाद डूबा सातगुडुम पुल, झारखंड से पश्चिम बंगाल का संपर्क टूटा, कई लोग फंसे

पूर्वी सिंहभूमः घाटशिला के बाघुड़िया पंचायत स्थित नरसिंहपुर के पास भारी बारिश की वजह से  सातगुड़ुम पुल डूब गया है। बारिश में पुल के डूबने की वजह से झारखंड से पश्चिम बंगाल का संपर्क टूट गया है। पुल पर दो फीट से ज्यादा पानी बहने की वजह से आवागमन रूक गया है और दोनों छोड़ पर लोग फंस गए है।

झारखंड के तीन दुश्मन:RJD-JMM और कांग्रेस, बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या, चंपाई का किया गया अपनाम-जमशेदपुर में बोले PM मोदी
बारिश की वजह से  सातगुड़ुम पुल डूब जाने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते के सहारे आना जाना करना पड़ रहा है। इस वजह से अगल बगल की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो गई है। कई लोग जान जोखिम में डालकर भी पुल पार कर रहे है।  सातगुड़ुम पुल के पार ही घाटशिला प्रखंड का डुमकाकोचा गांव है। इस गांव के लोग भी प्रभावित हो गए हैं।पुल डूब जाने से यहां के लोग बाघुड़िया केशरपुर या गालूडीह नहीं आ पाये।गालूडीह से पश्चिम बंगाल जाने की मुख्य सड़क पर नरसिंहपुर घाटी पर ही  सातगुड़ुम पुल है, जो काफी नीचा है। पहाड़ी नदी होने के कारण लगातार बारिश होने से यह पुल डूब जाता है। इसके निर्माण की मांग कई वर्षों से ग्रामीण कर रहे हैं।

See also  7 मई को बिहार के 5और झारखंड के 6 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के निर्देश पर युद्ध के हालात को लेकर कराया जाएगा अभ्यास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now