धनबाद में बिजली विभाग के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

धनबाद में बिजली विभाग के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

धनबादः हीरापुर बिजली सब डिवीजन कार्यालय परिसर में जीएम आवास से सटे एरिया बोर्ड के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) में सोमवार की रात करीब नौ बजे आग लग गयी। आग लगते ही वर्कशॉप से धुआं निकलने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो बिजली विभाग के अधिकारियों व धनबाद थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कुछ मिनट के अंदर ही फायर बिग्रेड की टीम तीन दमकल के साथ पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया ज सका। अगलगी की वजह स्पष्ट नहीं है। थंडरिंग भी इसकी एक वजह हो सकती है।

बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड दानिश इकबाल गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारे गए उत्तम यादव का था दाहिना हाथ
आग से मच गई अफरातफरी
सोमवार की शाम पांच बजे कर्मचारी काम समाप्त कर घर चले गये थे। वहां सुरक्षा में कुछ गार्ड तैनात थे। रात लगभग नौ बजे टीआरडब्ल्यू के अंदर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। गार्ड व आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी। उसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयीं। आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गयी। इस बीच तेज बारिश भी शुरू हो गयी। आसपास क्वार्टरों में रहने वाले कुछ लोग अपने घर से बाहर निकल गये।

See also  धनबाद में घर में अकेली नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, भीड़ ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़

झारखंड सरकार ने तीन कफ सिरप के ब्रांड पर लगाई रोक, डॉक्टर और फार्मासिस्टों को सतर्क रहने का निर्देश
अग्निशमन के कर्मचारियों को करनी पड़ी मशक्कत
अग्निशमन के कर्मचारी पहले तीन गाड़ियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग एक घंटे तक मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बीच वहां रखे ट्रांसफर्मर, बिजली के तार, तेल और कई उपकरण में आग लग गयी थी। जिसके बाद दोबारा दमकल वाहनों को बुलाया गया और कर्मचारी किसी तरह अंदर जाकर आग पर काबू पाने के उपाय करते दिखे। इस दौरान कुल छह दमकल की गाड़ियों को लगाया गया जिसमें एक सिंदरी हर्ल से मंगवाया गया था। रात साढ़े 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आस-पास के लोग छाता लेकर पहुंचे और राहत काम शुरू किया गया। हालांकि कई कर्मचारी बारिश में भींगते हुए देर रात तक बुझाने में जुटे रहे।

घाटशिला उपचुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुलाई JMM की बैठक, चंपाई की राजनीतिक ताकत का लिटमस टेस्ट, जयराम पर सबकी नजर
आग से नुकसान का आज होगा आकलन
बताया जाता है कि वर्कशॉप में जिस स्थान पर स्क्रैप रहता है उधर ही आग लगी है। जिससे पुराने सामने के अलावा तेल जल कर राख हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के कई अधिकारी भी पहुंच गये थे। जिन्होंने बताया कि पुराने और स्कैप में आग लगी है इससे विभाग को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मंगलवार को इसका सही आंकलन किया जायेगा।

See also  धनबाद में पानी की समस्या को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसा का रूप,घर-दुकान में तोड़फोड़, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now