पटनाः चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान सोमवार को किया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने बिहार के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई।
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होगा मतदान,14 नवंबर को होगी वोटों की गिनती
बिहार चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जिसमें 11 कैडिडेट्स के नाम शामिल हैं।









