लातेहारः पुलिस द्वारा पोस्ते की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत बारीयातु थाना अंतर्गत बालूभांग पंचायत के ग्राम दकादिरी एवं इंदुआ में अवैध अफीम की खेती नही करने तथा इससे पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं नुकसान के बारे में स्थानीय ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को यह समझाना था कि पोस्ते की खेती न केवल गैरकानूनी है,बल्कि यह समाज,परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालती है।
रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSP राकेश रंजन ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण
बताया गया कि पोस्ते से निकाले जाने वाले अफीम से हेरोइन,ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थ बनाए जाते हैं। कई ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं होती कि उनकी फसल से बनने वाला नशा किस तरह युवाओं को बर्बाद कर सकता है।







