- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नेतरहाट में वृद्ध को मैला पिलाने का आरोप, थाना प्रभारी का घटना से इनकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

नेतरहाट में वृद्ध को मैला पिलाने का आरोप, थाना प्रभारी का घटना से इनकार

लातेहारः जिले के नेतरहाट सिथत दौना गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घना सामने आयी है। यहां एक वृद्ध को डायन बिसाही के आरोप में जबरन मैला पिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जाती है। पीड़ित के बेटे के अनुसार, गांव में छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा और कृष्णा मुंडा सहित करीब 15 लोगों ने बैठक बुलाई थी। इस दौरान उनके पिता पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उन्हें एक शख्स की पत्नी की मौत का जिम्मेदार बता दिया गया। उनका आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जबरन मैला पिला दिया।

रांची के 99 शॉप मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
मां के साथ भी किया गया दुर्व्यवहार का प्रयास
पीड़ित के पुत्र ने यह भी बताया कि वह खुद इस बैठक में मौजूद था। आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन उसने इसका विरोध किया। बैठक में मौजूद जलसहिया हीना देवी ने भी इस कृत्य का विरोध किया, जिस पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया गया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया इनकार
घटना के बाद बुधवार को पीड़ित परिवार ने नेतरहाट थाना पहुंचकर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। हीना देवी के पति बिरेंद्र सिंह ने भी बताया कि उनकी पत्नी को विरोध करने पर पीटा गया। वहीं, पीड़ित ने सीधे तौर पर छतना मुंडा पर मैला पिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि गांव में बैगा चयन को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है। उन्होंने मैला पिलाने की घटना से इनकार किया है।

See also  बिहार के मधेपुरा में निर्माणाधीन मकान में हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now