भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला: 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले मैच के टिकट 1600 से 18 हजार रुपए के बीच मिलेंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2026

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला: 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले मैच के टिकट 1600 से 18 हजार रुपए के बीच मिलेंगे

रांचीः 9 अक्टूबर 2026 को रांची में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 मैच के लिए जेएससीए ने टिकट की दरें जारी कर दी हैं। जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए सबसे सस्ता टिकट 1600 और सबसे महंगा 18 हजार रुपए का होगा। इस बार रांची में टीम इंडिया का मैच देखने के लिए दर्शकों को पिछले मुकाबले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी।

टिकट की दरें
प्रबंधन की ओर से जारी दरों के तहत सबसे किफायती टिकट 1,600 रुपये का रखा गया है, जो स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर स्थित हिल एरिया के लिए मान्य होगा। इस जगह दर्शक खुले मैदान में घास पर बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे, जहां उनकी सुविधा के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाती हैं। वहीं, सबसे महंगी श्रेणी प्रेसीडेंट एनक्लोजर की है, जिसके एक टिकट की कीमत 18,000 रुपये तय की गई है। इस प्रीमियम श्रेणी के टिकट में विशेष हॉस्पिटैलिटी की सुविधाएं शामिल रहेंगी।

See also  रूंगटा पार्क जाने निकलीं 4 सहेलियां, 3 रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद किया

अन्य श्रेणियाँ
इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में भी हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं के साथ टिकट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें कॉरपोरेट बॉक्स का टिकट 8,000 रुपये, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 9,000 रुपये, लक्जरी पार्लर 10,000 रुपये और कॉरपोरेट लाउंज का टिकट 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकटों की बिक्री स्टेडियम के वेस्ट गेट की ओर बने विशेष काउंटरों से की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि टिकटों की बिक्री 6 अक्तूबर से शुरू हो सकती है, हालांकि जेएससीए प्रबंधन ने अभी तक बिक्री की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पिछले मुकाबलों की तुलना
पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से तुलना की जाए तो इस बार दरों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पूर्व जनवरी 2023 में रांची में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में सबसे सस्ता टिकट 1,000 रुपये का था, जो इस बार 600 रुपये बढ़कर 1,600 रुपये हो गया है। इसी तरह 2023 में सबसे महंगे टिकट की कीमत 10,000 रुपये थी, जिसमें इस बार सीधे 8,000 रुपये का इजाफा करते हुए इसे 18,000 रुपये कर दिया गया है।

See also  रांची पुलिस ने ED अधिकारियों और पत्रकारों को भेजा नोटिस, हेमंत सोरेन द्वारा एसटी-एससी थाने में दर्ज केस का मामला

टिकट दर
– विंग ए – लोअर टियर – 3,000
– विंग ए – अपर टियर – 2,000
– विंग बी – लोवर टियर – 3,500
– विंग बी – अपर टियर – 2,500
– विंग सी – लोअर टियर – 3,000
– विंग सी – अपर टियर – 2,000
– विंग डी – लोअर टियर – 3,000
– विंग डी – स्पाइस बॉक्स – 2,500

– ईस्ट एंड वेस्ट हिल – 1,600

अमिताभ चौधरी पवेलियन
– प्रीमियम टेरेस – 4,500

– प्रेसिडेंट्स एंज़्लोजर (हॉस्पिटैलिटी) – 18,000
– हॉस्पिटैलिटी बॉक्स (हॉस्पिटैलिटी) – 9,000
– कॉरपोरेट बॉक्स (हॉस्पिटैलिटी) – 8,000
– कॉरपोरेट लाउंज (हॉस्पिटैलिटी) – 15,000

एमएस धौनी पवेलियन
– लग्जरी पार्लर (हॉस्पिटैलिटी) – 10,000
– डोनर्स एंज़्लोजर – 4,000

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now