LPG Price दशहरा से पहले महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

LPG गैस के दाम में कटौती, एक अगस्त को मिली राहत की बारिश

LPG Price 1 October: नवरात्रि में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। त्योहारी सीजन के बीच आज 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1580 रुपये का था। यहां 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता में यही नीला सिलेंडर अब 1700 रुपये का हो गया है। सितंबर में यह 1684 रुपये का था। यहां 16 रुपये का इजाफा हुआ है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1547 रुपये में मिलेगा। पहले यहां 1531.50 रुपये का था। मुंबई में यह एलपीजी गैस सिलेंडर 15.50 रुपये बढ़ा है और चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1754 रुपये में मिलेगा। सितंबर में यह 1738 रुपये में मिल रहा था। यहां भी 16 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

See also  पटना में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा BPSC का टीचर,लोगों ने करा दी गई मंदिर में शादी

रेलवे टिकट बुकिंग से UPI पेमेंट में हुआ बदलाव, आज से ही लागू हो गए नए 8 नियम

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं

भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी की कीमतों की बात करें तो आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। वहीं, कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है। जबकि, पटना में इसकी कीमत ₹951 है।

इन्हें मिला सरकार से तोहफा

उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह महीना खुशियां लेकर आया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर (रिफिल) देने का फैसला किया है। 20 अक्टूबर यानी दिवाली के पहले महिलाओं को ये सौगात मिल जाएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस एजेंसियों से एक सिलेंडर मिलेगा।

झारखंड में GST घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई, ED ने की15.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त

See also  9 मई को मास्को में जुटेंगे दुनिया के बड़े-बड़े नेता, जेलेंस्की ने कहा सुरक्षा की गारंटी मेरी नहीं! रुस की चेतावनी नहीं देख पाएंगे 10 मई

25 लाख महिलाओं को नवरात्रि का गिफ्ट

दूसरी ओर मोदी सरकार ने नवरात्रि पर 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया है। देश में इस वक्त 10 करोड़ 35 लाख सक्रिय उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन हैं। नवरात्रि के पहले दिन घोषित 25 लाख नए प्रधानमंत्री उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 60 लाख हो जाएगी। हर नए गैस कनेक्शन पर सरकार 2050 रुपए खर्च करेगी।

नीतीश सरकार के मंत्री को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now