पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा, ख्वाजा आरिफ ने कहा-खेल की संस्कृति नष्ट, सुलह की उम्मीद खत्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2025

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा, ख्वाजा आरिफ ने कहा-खेल की संस्कृति नष्ट, सुलह की उम्मीद खत्म

डेस्कः 28 अक्टूबर को दुबई में हुए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। क्रिकेट के मैदान में पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आरिफ के हाथों से कप लेने नहीं गए। भारतीय कप्तान के इस व्यवहार को लेकर भारत में भी सवाल उठाये जा रहे है। विपक्ष की पार्टियां एशिया कप शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान सरकार के मंत्री मोहसिन नकवी से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ड्रामा कर रहे है और खेल में राजनीति करने का आरोप लगा रहे है।

पाक पर चला ऑपरेशन ‘तिलक’ भारत ने बिना ट्रॉफी के मनाया एशिया कप जीत का जश्न; VIDEO
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाई है, जब भारत के लड़ाकू विमान पाकिस्तान और पीओके के टेटर कैंपों पर बम बरसा रहे थे। पीएम मोदी के इस ट्वीट से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है।आतंकी संगठनों पर कार्रवाई किए बिना भारत से शांति और दोस्ती की उम्मीद करने वाले पाकिस्तान ने इस ट्वीट के बाद हताश होकर कहा है कि भारत ने आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी है।

See also  रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, आतंकवादियों के लिए सरहद पार भी सुरक्षित नहीं, सीजफायर के बाद बोले राजनाथ सिंह

G1 p 5LXkAE3n87

PAK की नापाक हरकत, एशिया कप ट्रॉफी के साथ चुराए टीम इंडिया के मेडल! BCCI ने लगाए आरोप
पीएम मोदी का ये बधाई संदेश पाकिस्तान को चुभ गया। भारत के खिलाफ लगातार बड़बोली टिप्पणियां करने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को शांति और और समाधान की बात याद आने लगी।उन्होंने एक्स पर लिखा, “मोदी उपमहाद्वीप में क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट कर रहे हैं, उन्होंने शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया है।” ख्वाजा आसिफ के अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी पीएम मोदी के ट्वीट पर अनर्गल टिप्पणी की है।मोहसिन नकवी वहीं हैं जो दुबई के के ग्राउंड से एशिया कप की ट्राफी अपने पास लेते चले गए। एशिया कप में जीत के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्राफी लेने से इनकार कर दिया था।मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा है, युद्ध को खेल में घसीटना खेल भावना का अपमान करता है।

See also  झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर जागरूकता प्रचार वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now