Bihar में सभी जिलों के बनाये गए प्रभारी मंत्री, बागी होकर बेटे को चुनाव लड़ाने वाले मंत्री महेश्वर को भी मिली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2024

Bihar में सभी जिलों के बनाये गए प्रभारी मंत्री, बागी होकर बेटे को चुनाव लड़ाने वाले मंत्री महेश्वर को भी मिली जिम्मेदारी

पटना: नीतीश कुमार की अगुवाई में चल रही सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद जिला प्रभारी मंत्रियों की घोषणा कर दी। इस सूची में मंत्री महेश्वर हजारी का भी नाम है जिनके बेटे सन्नी हजारी ने कांग्रेस के टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी एनडीए की उम्मीदवार थी। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त लहजे में कहा था कि चुनाव के बाद कार्रवाई होगी, उस समय से कहा जाने लगा कि चुनाव के बाद महेश्वर हजारी की छुट्टी हो जाएगी , लेकिन अब उन्हे खगड़िया जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Saran में सुबह सुबह अधिवक्ता पिता पुत्र को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, दोनों की मौत
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर-भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया-नालंदा, बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर-मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी सिवान, मंगल पांडे को दरभंगा-बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी-जहानाबाद, लेशी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर, दिलीप जायसवाल को सहरसा, शीला कुमारी को शेखपुरा और लखीसरा, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरी सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेंद्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

See also  Bihar में थानेदार को शराबी ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सिपाही छोड़कर भागा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now