नाबालिग से पुलिस अधिकारी एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

नाबालिग से पुलिस अधिकारी एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

रांचीः पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को पड़ोस की 13 वर्षीय नाबालिग का एक साल तक दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त एएसआइ नीरज कुमार खोसला को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने DGP अनुराग गुप्ता के सामने किया सरेंडर
अदालत ने उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। अदालत ने निलंबित एएसआइ को उक्त आरोप में मंगलवार को दोषी ठहराया था।अभियुक्त बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। अभियुक्त को मामले में पुलिस ने 17 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में ही है।

रांची के दुर्गा पंडाल की थीम इटली के वेटिकन सिटी पर, चर्च के तर्ज पर दुर्गा पंडाल की झांकी को लेकर विवाद, VHP ने जताई आपत्ति
गिरफ्तारी के समय वह पीसीआर 28 में तैनात था। झारखंड हाई कोर्ट ने भी अभियुक्त को जमानत देने से इन्कार किया था। घटना को लेकर महिला थाना में 14 नवंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।आरोप है कि 15 अगस्त 2022 की रात नाबालिग घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला नीरज खोसला उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।

See also  बिहार की दो पत्नियों ने पति का कर लिया बंटवारा, सप्ताह के सात दिनों का ऐसे हुआ फार्मूला तय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-‘आप सभी डॉक्टर भगवान स्वरूप’
विरोध करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। उसने पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अगस्त 2022 से 2023 तक लगातार शोषण करता रहा।घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस ने जांच शुरू की। सबूतों और गवाही के आधार पर अदालत ने एएसआइ को दोषी पाकर सजा सुनाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now