बिहार में स्वर्ण कारोबारी की हत्या,अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

रामगढ़ में गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

डेस्कः बिहार के दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास घात लगाए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारू भट्टी निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बिहार का इंजीनियर मॉल का मालिक, कई शहरों में फ्लैट, पत्नी के नाम लॉकर की जांच में होगा बड़ा खुलासा
अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी: राहुल कुमार ब्राह्मत्रा चौक पर अपनी ज्वेलरी दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थलवारा-लहेरियासराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने छत से कूदकर दे दी जान, प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप, नाराज छात्रों ने DSP की गाड़ी फूंकी
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल: गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राहुल को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने चार गोली के खोखे बरामद किए हैं, जो इस वारदात की क्रूरता को दर्शाते हैं। राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है।

See also  बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा पत्र
दुकान से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई वारदात: पुलिस के अनुसार, यह घटना राहुल की दुकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। अपराधी बाइक पर सवार थे और गोलीबारी के बाद आसानी से फरार हो गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस वारदात में कितने अपराधी शामिल थे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि राहुल को कितनी गोलियां लगी थी।

IRCTC घोटाला में लालू-राबड़ी-तेजस्वी को लेकर आदेश, 13 अक्टूबर को कोर्ट में होंगे हाजिर
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: राहुल की दुकान पिछले 10 सालों से किराए के मकान में चल रही थी। वह हर दिन रात 8 बजे के आसपास दुकान बंद कर घर लौटते थे। राहुल के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

See also  कुख्यात सुजीत सिन्हा को पलामू कोर्ट ने किया बरी, 2005 में टाउन थाना क्षेत्र में हुई थी गोलीबारी

‘फ्लावर नहीं, फायर निकली दुल्हन!’ स्टेज पर उठा-उठाकर लड़के को पटका, हाथ बांधे देखता रहा दूल्हा!
पुलिस और कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल: इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोग पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और ऐसी घटनाएं आम लोगों में दहशत पैदा कर रही हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

संजू सैमसन का करियर खत्म करना चाहते हैं गौतम गंभीर? बैटिंग नहीं कराने पर उठ रहे हैं सोशल मीडिया पर सवाल
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज: घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और एपीएम थाना पुलिस सहित अन्य थानों की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

See also  बिहार में से'क्स रैकेट को लेकर छापेमारी, वैशाली में तीन होटल सील, डेढ़ दर्जन लड़कियों और लड़कों को पुलिस ने पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now