बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने छत से कूदकर दे दी जान, प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप, नाराज छात्रों ने DSP की गाड़ी फूंकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने छत से कूदकर दे दी जान, प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप, नाराज छात्रों ने DSP की गाड़ी फूंकी

डेस्कः बिहार में इंजीनियर की एक छात्रा ने कॉलेज के छात्रावास की छत से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। दरअसल बुधवार की देर रात नालंदा के बिहारशरीफ में चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास की तीन मंजिला भवन की छत से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। हालांकि, छात्रा ने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट तौर से पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि रैगिंग से परेशान होकर छात्रा ने छत से छलांग लगाई है। मृतका सिविल ब्रांच के दूसरे साल की छात्रा सोनम कुमारी थी। वह मुंगेर जिले की बरियारपुर की रहने वाली थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उग्र छात्रों को शांत कराने में विफल रही। इसके बाद एएसपी मो. नुरूल हक, तीन डीएसपी व 20 थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है।

स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, 5 राज्यों में छापेमारी, छात्राओं ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
एसपी भारत सोनी ने बताया कि छात्रों से बात कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने कूदकर जान दी है। हालांकि, सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। जबकि, प्रिंसिपल डॉ. गोपाल नंदन से फोन करने पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमें न छेड़ें। बाद में बात करूंगा। छात्रों ने बताया कि सहेली की मौत से शिखा कुमारी मानसिक रूप से विचलित हो गई है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

See also  Anant Singh आएंगे जेल से बाहर, JDU विधायक को दुलालचंद यादव हत्याकांड में चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

CBSE Date Sheet 2026: सीबीएससी 10th 12th डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेट
छात्रों का आरोप है कि छत से नीचे गिरने के बाद आधा घंटे तक छात्रा छटपटाती रही। लेकिन, मांगने के बाद भी प्रिंसिपल ने गाड़ी नहीं दी और तड़प-तड़प कर छात्रा की जान चली गई। इसके बाद छात्रा को स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश सातवें आसमान पर चढ़ गया।नाराज छात्रों ने घंटों हंगामा किया। डीएसपी की सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पास में खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी गई। छात्र घटनास्थल पर प्रिंसिपल को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसपी ने बताया कि प्रिंसिपल को बुलाने और छात्रों को शांत करने की कोशिश जारी है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

See also  बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, तंत्र-मंत्र करते दिखा मुख्य आरोपी

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा पत्र
आधे घंटे तक छटपटाती रही छात्रा
चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत के बाद उग्र छात्रों ने देर रात तक हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि छत से नीचे गिरने के बाद आधा घंटे तक छात्रा छटपटाती रही। लेकिन, मांगने के बाद भी प्रिंसिपल ने गाड़ी नहीं दी और तड़प-तड़प कर छात्रा की जान चली गयी। रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और घंटों हंगामा किया। छात्र घटनास्थल पर प्रिंसिपल को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक एएसपी मो. नुरूल हक, तीन डीएसपी व 20 थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। एसपी भारत सोनी ने बताया कि छात्रों से बात कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने कूदकर जान दी है।

See also  बिहार में चेकिंग के दौरान बाइक से 50 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now