भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश, किशनगंज से गिरफ्तार PLFI के पूर्व अध्यक्ष ने खोले राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2025

भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश, किशनगंज से गिरफ्तार PLFI के पूर्व अध्यक्ष ने खोले राज

डेस्कः किशनगंज में गिरफ्तार पीएफआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नदवी किशनगंज में डेरा डालकर सीमांचल में प्रतिबंधित संगठन का विस्तार कर रहा था। छह माह से नदवी एक निजी स्कूल में शिक्षक बनकर अपने संगठन को मजबूत करने में लगा था।इस दौरान कई लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें देश को आने वाले समय में मुस्लिम राष्ट्र बनाने के लिए सहयोग देने के लिए प्रेरित कर रहा था।

PLFI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निकला RJD विधायक से लिंक, BJP ने की जांच कराने की मांग
किशनगंज में 11 सिंतबर को इसकी गिरफ्तारी बिहार पुलिस ने की थी। जिसे बाद में एनआइए को सौंप दिया गया था। तीन दिनों के पूछताछ के बाद एनआइए की टीम उसे पटना ले गयी।जिसके बाद न्यायालय के आदेश से आठ दिनों का रिमांड एनआइए टीम को मिला था। रिमांड के दौरान रविवार को नदवी के साथ एनआइए की टीम किशनगंज पहुंची थी। इस दौरान पांच जगहों पर नदवी के साथ टीम गई और कुछ लोगों से पूछताछ भी की।

See also  बिहार के बड़े उद्योगपति राजकरण दफ्तरी की आयकर छापेमारी के बाद तबीयत बिगड़ी, अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की मिली बेनामी संपत्ति

ED ने रांची और दिल्ली के 9 ठिकानों पर जमीन घोटाला में मारा छापा, 50 लाख रुपए और कई दस्तावेज जब्त
सूत्र बताते हैं कि NIA के पास नदवी ने कई राज खोले हैं। जिसमें सीमांचल में संगठन का विस्तार, बिहार में मजबूती से संगठन का गठन था, जबकि संगठन की मजबूती के बाद आगे की रणनीति बनाने वाला था। एनआइए के गिरफ्त में आए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के पूर्व अध्यक्ष नदवी छह माह से किशनगंज के विभिन्न ठिकाने पर लोगों से संपर्क स्थापित कर रहा थ। सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार अररिया जैसे जगह पर भी दौरा भी कर चुका था।

भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध मैंने रुकवाए, UN में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा राग
युवाओं को गुमराह कर कई किताबें देकर उसे संगठन में जुड़ने की बात भी कहता था। हलीम चौक स्थित फातिमा गर्ल्स स्कूल में बिना दस्तावेज व बिना किसी पहचान के डेमो क्लास के आधार पर उसकी शिक्षक के रूप में नियुक्ति भी सवालों के घेरे में हैं।हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस दिशा में कोई कार्रवाई की पहल नहीं कर रहे हैं। आखिर उसकी नियुक्ति का क्या नियम है और इसका पालन नहीं कर पीएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को कैसे बहाल कर लिया गया।ज्ञात हो कि पटना के फूलवारीशरीफ मामले में दर्ज राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल रह चुके पीएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर एनआइए किशनगंज में कुछ अन्य लोगों को भी जद में ले सकती है।

See also  रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने कई थाना प्रभारियों किया तबादला, देखे सूची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now