धनबाद में घर में अकेली नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, भीड़ ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2026

बीजेपी नेत्री ने दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल का लगाया आरोप, रांची के कारोबारी के विरूद्ध FIR दर्ज

धनबादः धनसार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले लवकुश यादव ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, सोमवार शाम वह अपने घर में अकेली थी, तभी लवकुश यादव दीवार फांदकर अंदर घुसा आया और उसके साथ जबदस्ती की। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग वहां इकट्ठा होते, आरोपी लवकुश यादव मौके से भाग निकला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के लोग उग्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

See also  झारखंड में नाबालिग लड़कियों के गायब होने पर गर्वनर सख्त, होगी जांच, DGP से मांगी जिलावार रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now