पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के वर्करों पर लाठीचार्ज, भागलपुर में अदानी को फ्री में जमीन देने का विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के वर्करों पर लाठीचार्ज, भागलपुर में अडाणी को फ्री में जमीन देने का विरोध

पटनाः मंगलवार को पटना में युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया है। अब से बस कुछ ही समय पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सदाकत आश्रम से निकले हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजापुर पुल पर रोका। उग्र कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। उसके बाद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास कर रहे हैं।

आरके सिंह ने मांगा सम्राट चौधरी से इस्तीफा, जेडीयू MLC को बताया ड्रग माफिया, BJP  प्रदेश अध्यक्ष को भी नहीं बख्शा
बैरिकेडिंग तोड़ निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन रोका। इन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भाजी हैं। इस बीच कई कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। सड़क पर लेटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर राइट कंट्रोल वाहन में बैठाया।

 

प्रह्रलाद यादव के बेटे का निधन, खबर सुनते ही सूर्यगढ़ा विधायक की तबीयत बिगड़ी
बता दें कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भागलपुर के पीरपैंती में अदाणी को बिजली घर के लिए जमीन देने का विरोध कर रहे हैं। उदयभानु चिब, गरीब दास और प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की जमीन मुफ्त में बांट दी है। एक रुपये वार्षिक की लीज पर 1050 एकड़ और हजारों आम के पेड़ दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

See also  श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों के उम्रकैद की सजा को किया निरस्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now