चतरा बसपा जिलाध्यक्ष के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा गंभीर घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2026

चतरा बसपा जिलाध्यक्ष के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा गंभीर घायल

चतरा : पत्थलगडा-चतरा मुख्य पथ पर नावाडीह के मरांगा के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान बेलहर गांव निवासी सिकंदर रविदास के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक गोपीपुर निवासी सुरेश भुइयां है। दोनों युवक बाइक से चतरा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भेलवरा के समीप दोनों बाइकें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगडा के अंचलाधिकारी उदल राम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सब इंस्पेक्टर विकास कुमार एवं जेएसआई घनश्याम सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल घटनास्थल से बाहर निकाला और बिना समय गंवाए दोनों को पुलिस वाहन से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सिकंदर रविदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरेश भुइयां का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत सिकंदर रविदास बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बिनोद राज का भाई था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

See also  बाराती गाड़ी ने सड़क पर खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 बच्चों समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now