आरके सिंह ने मांगा सम्राट चौधरी से इस्तीफा, जेडीयू MLC को बताया ड्रग माफिया, BJP  प्रदेश अध्यक्ष को भी नहीं बख्शा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

आरके सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला, 62,000 करोड़ के घोटाले का लगाया था आरोप

पटनाः बिहार के आरा से सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए है। एक तरफ उन्होने प्रशांत किशोर के आरोपों के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर कहा कि उन्हें पीके के आरोपो का जवाब देना चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वजह से पार्टी का ग्राफ बहुत गिर रहा है। पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, अशोक चौधरी और सांसद संजय जायसवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरके सिंह ने दूसरी ओर जेडीयू के विधानपार्षद पर भी गंभीर आरोप लगाए।

प्रह्रलाद यादव के बेटे का निधन, खबर सुनते ही सूर्यगढ़ा विधायक की तबीयत बिगड़ी
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आरके सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आरोप पर कहा कि “उनको सामने आना चाहिए और उसका जवाब देना चाहिए। अगर उनके पास जवाब है तो। अगर जवाब नहीं है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। अब जैसे प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया दिलीप जायसवाल पर कि हत्या में शामिल थे। माइनॉरिटी के मेडिकल कॉलेज पर कब्जा कर लिया अवैध रूप से। उसका उत्तर देना चाहिए। अगर उनके पास उत्तर है तो और नहीं है तो बता दें कि नहीं है हमारे पास उत्तर। उत्तर है तो मानहानि का केस कर देना चाहिए।”

See also  तेजस्वी यादव को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, सम्राट चौधरी को Z+ के साथ ASL भी

कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जोरदार मंथन
सम्राट चौधरी की चर्चा करते हुए आरके सिंह ने कहा- “इसी तरह से सम्राट चौधरी। ये (प्रशांत किशोर) बार-बार कहता है कि उप-मुख्यमंत्री सातवीं फेल है। भाई मैट्रिक का डिग्री दिखा देना चाहिए। ग्रेजुएशन का डिग्री दिखा देना चाहिए। ये सरकार की साख, पार्टी की साख पर सवाल पैदा करता है। सामने आना चाहिए। मैं जेडीयू प्रवक्ता (नीरज कुमार) से बिल्कुल सहमत हूं कि सामने आकर कहना चाहिए। जैसे अशोक चौधरी के बारे में उन्होंने कहा कि 200 करोड़ कहां से आए, वैसे ही।”

Bihar Chunav: नवंबर में हो सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव, दो चरणों में कराने की योजना
नेता बनने से पहले देश के गृह सचिव रहे आरके सिंह ने प्रशांत किशोर के आरोप झेल रहे मंगल पांडेय या संजय जायसवाल का बिना नाम लिए कहा- “आकर अपनी बात क्लीयर करना चाहिए और आरोप सही है तो आप छोड़कर चले जाइए। आप पार्टी की छवि को क्यों धूमिल कर रहे हैं। इसके कारण पार्टी का जो ग्राफ है, वो नीचे गिर रहा है। सब देख रहा है कि कैसे-कैसे लोग हैं। इसलिए आवश्यक है कि सामने आएं।”

See also  झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

तेजस्वी यादव पर AIMIM नेता ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप; कहा- RJD कार्यकर्ताओं ने पीटा भी
आरके सिंह ने कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि जदयू एमएलसी राधाचरण शाह को प्रत्याशी बनाया जा रहा है, वे ड्रग माफिया हैं और ऐसे लोगों को टिकट नहीं देने का उन्होंने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष से अनुरोध किया है।इसी तरह की बात उन्होंने जदयू एमएलसी श्रीभगवान कुशवाहा के लिए कही और उन पर लगे हत्या के आरोप का जिक्र किया। इस क्रम में आरके सिंह ने लोकसभा चुनाव में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और अमरेंद्र प्रताप सिंह पर अपने चुनाव में खिलाफ में काम करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इन सभी की शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की है और इन लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने की स्थिति में वे उनके खिलाफ रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now