रांची के धुर्वा में दो पक्षों के बीच फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़, एक को लगी गोली

रांची के धुर्वा में दो पक्षों के बीच फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़, एक को लगी गोली

रांचीः धर्वा थाना क्षेत्र के मथुरा खटाल के पास शनिवार को दो पक्षों के हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। गोली लगने से घायल रोकशन कुमार शर्मा को इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चतरा में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, हजारीबाग का कुख्यात उत्तम यादव मारा गया,धमकी भरा वीडियो हुआ था वायरल
जानकारी के अनुसार, किसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गयी। दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। इसी दौरान रोशन के हाथ में गोली लग गयी। घटना के बाद उसके परिजन और समर्थक धुर्वा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मौके पर धुर्वा थाना प्रभारी तैनाती के कारण नहीं पहुंच सके, क्योंकि वे मुरी में रेल रोको आंदोलन के लिए ड्यूटी पर थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि विवाद की पुष्टिभूमि और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now