- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

तेजस्वी यादव की सभा में भी पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2025

PM_Modi_Maa_ki_Gali_Tejashwi_Yadav

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव की शुक्रवार को वैशाली जिले के महुआ में हुई जनसभा में पीएम मोदी को गाली दी गई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पातेपुर से विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने अपने फेसबुक पेज पर इस शेयर किया है।

हालांकि, लाइव दैनिक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी दरभंगा के एक निजी मंच से प्रधानमंत्री मोदी को गाली दी गई थी। उस पर बिहार और देश भर में काफी सियासी बवाल मचा था।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे होगा शुरू, कब लगेगा सूतक, जानें पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार, बिहार अधिकार यात्रा के तहत पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार शाम को महुआ के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। हालांकि, देर होने की वजह से वह महज 5 मिनट ही मंच पर रुके और थोड़ा भाषण देकर वहां से निकल गए। इस सभा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

See also  केसी त्यागी की जेडीयू से होगी छुट्टी, JDU प्रवक्ता ने क्लीयर किया स्टेंड

पातेपुर से भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने शनिवार रात अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि महुआ में तेजस्वी यादव के आदेश पर और MLA मुकेश रौशन के इशारे करने के बाद आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को दर्जनों बार गाली दी। विधायक ने वैशाली जिला प्रशासन ने उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर BJP-JDU में डील पक्की, अब चिराग-मांझी से होगी बात; जानें कब होगा ऐलान

हालांकि, फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। मगर यह सोशल मीडिया पर क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सियासी पारा गर्मा गया है। हालांकि, हम यह वीडियो आपको नहीं दिखा सकते हैं क्योंकि उसमें अपशब्दों का इस्तेमाल है।

बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी दरभंगा जिले में एक नेता के स्वागत मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी थी। बाद में पुलिस ने गाली देने के आरोप में मोहम्मद रिजवी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं था। हालांकि, इस मामले पर बीजेपी ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए बिहार समेत देशभर में प्रदर्शन किए। राहुल और तेजस्वी यादव से माफी की मांग पर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद भी बुलाया था।

See also  हाथ नहीं पैर से चला रहे थे थार; हरियाणा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

बिहार में 2 चरणों में ही हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानें कब होगा ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now