साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे होगा शुरू, कब लगेगा सूतक, जानें पूरी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2025

surya grahan

Surya Grahan, Solar ECLIPSE 2025: पितृ पक्ष की सर्व पितृ अमावस्या के दिन इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण का दुर्लभ योग बन रहा है। 21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। जिन देशों में सूर्यग्रहण दिखेगा, उन देशों में ग्रहण का सूतक भी लगेगा। सूतक काल में बाल, वृद्ध, रोगी को छोड़ कर अन्य के लिए खानपान वर्जित बताया गया है। तो चलिए जानते हैं भारत में सूर्य कब व कितने बजे से शुरू होगा और किन देशों में नजर आएगा

21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कितने बजे होगा शुरू

सूर्यग्रहण 21 सितंबर को रात्रि 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर को 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भारत में लागू नहीं होगा।

See also  लोहरदगा में मनाई गई राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि, धीरज प्रसाद साहू ने कहा- राय साहब के आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

20 साल छोटी पाकिस्तानी हसीना से प्यार, सेमी-न्यूड पेंटर हैं यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन

जानें किन देशों में देगा दिखाई

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैण्ड, अन्टार्कटिका और समीपवर्ती दक्षिण प्रशान्त क्षेत्रों से देखा जा सकेगा। अधिकतम ग्रहण, जिसमें लगभग 85% सूर्य का भाग ढका होगा, न्यूजीलैण्ड के दक्षिणी महासागरीय क्षेत्रों से दिखायी देगा।

आंशिक सूर्यग्रहण कहां दिखाई देगा: क्राइस्टचर्च, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी और होबार्ट, न्यूजीलैण्ड में ऑकलैण्ड, वेलिंग्टन, तथा नॉरफ़ॉक द्वीप में किंग्स्टन जैसे कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां आंशिक सूर्य ग्रहण दिखायी देगा।

सूर्य ग्रहण किन देशों में नहीं देगा दिखाई

श्रीलंका, नेपाल, भारत, यूएई, अफगानिस्तान, और अन्य एशियाई देशों से यह ग्रहण दिखायी नहीं देखा जा सकेगा। इसी प्रकार, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भागों से भी यह ग्रहण दार्शनीय नहीं होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

See also  फरवरी में होना था चुनाव, अब तक नहीं हो पाया; आखिर कब मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष?

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर BJP-JDU में डील पक्की, अब चिराग-मांझी से होगी बात; जानें कब होगा ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now