बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2025

बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांचीः झारखंड सीआईडी ने बच्चों के अश्लील वीडियो खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि एक वेबसाइट को डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां अश्लील वीडियो बेचे और बांटे जा रहे थे। यह नेटवर्क न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक फैला हुआ था और पीड़ित बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था।

डिजिटल इश्क में फंसी डॉक्टर की बीवी, अनजान ‘प्रेमी’ को भेज दिया न्यूड वीडियो, गिफ्ट के नाम पर लाखों लूटे
साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में झारखंड के बोकारो जिले में छापेमारी कर दो आरोपियों, अंकित कुमार और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके डिजिटल डिवाइस की तलाशी में बड़ी मात्रा में बाल शोषण से जुड़े वीडियो और फोटो मिले हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी टेलीग्राम चैनलों और क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर संगठित तरीके से अश्लील सामग्री बेचते थे।

See also  रांची से चीनी साइबर अपराधियों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करते थे डिजिटल अरेस्ट, CID की बड़ी कार्रवाई

शादी को लेकर हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने चाकू घोंपकर ब्वॉयफ्रेंड को मार डाला
टेलीग्राम से चल रहा था धंधा
जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पहले वीडियो बनवाते और फिर उसका छोटा क्लिप टेलीग्राम पर डालते थे। जो लोग पूरा वीडियो देखना चाहते, उन्हें आरोपी क्यूआर कोड भेजते और भुगतान मिलने पर लिंक शेयर करते। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक वीडियो 499 रुपये से लेकर 1699 रुपये तक में बेचते थे। इस नेटवर्क का दायरा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था। आरोपी यह सामग्री ओमान, बांग्लादेश और यूएई के नागरिकों को भी बेचते थे। इस खुलासे ने जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांडः दामाद समधी समेत तीन दोषी करार, 22 सितंबर को सुनाई जाएगी सजा
शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई
यह मामला तब सामने आया जब राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। झारखंड की एक पीड़िता ने बताया कि उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो उसकी सहमति के बिना वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। इससे वह मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसे खयालों से गुजरने लगी। शिकायत पर तुरंत केस दर्ज किया गया और कार्रवाई शुरू हुई।

See also  हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, दर्ज हुई शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now