‘मौत आए पर ऐसा ग्राहक ना आए’, लड़की ने दुकान पर जा कर मांगी ऐसी चीज, दुकानदार का दिमाग चकराया!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2025

Moblle-prank-

डेस्कः दुकान हो या कोई अन्य सेवा, कई ग्राहक ऐसे भी होते हैं जो दिमाग का दही कर देते हैं। वे अपने छोटे छोटे सवालों और मांगों से दुकानदार को ऐसे परेशान कर देते हैं जिससे दुकानदार पागल ही हो जाए। ग्राहक को दुकानदार डांट भी नहीं सकता है। ऐसे एक हालात को लेकर एक फनी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की ने एक ग्राहक की एक्टिंग करते हुए दुकानदार को चाय पीने का सवाल पूछ पूछ कर बहुत ज्यादा परेशान कर दिया। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया है।

लड़की ने दुकान पर क्या कहा

वीडियो में हम देखते हैं कि एक लड़की मोबाइल की दुकान पर जाकर दुकानदार से कई सवाल जवाब करने लगती है और उसे परेशान करके रख देती है। दुकान में घुसते से ही वह पूछती है।
लड़की- “भइया क्या क्या बेचते हो?”
दुकानदार- “मैंडम सब चीजें!”
लड़की- “तो एक काम करो एक चाय दे दो!”
दुकानदार- अरे मैं चाय नहीं बनाता, मैं मोबाइल बेचता हूं.
लड़की- “मोबाइल तो मेरे पास पहले से ही है.”
दुकानदार- “अरे तो कुछ और ले लो. “
लड़की- “तो चाय दे दो. “
दुकानदार- “अरे मैं चाय नहीं देता, चाय वाला देगा चाय.”
लड़की- “अभी तो बोला सब चीजें बेचते हो.”
दुकानदार- “अरे तो मैं क्यों बनाउंगा चाय?”
लड़की- “क्योंकि मैं पिऊंगी चाय?”
दुकानदार- “तो पी ना मैं क्या करूं?”
लड़की- “तू कुछ मत कर तू चाय बना!”
दुकानदार- “अरे मेरी मां तू घऱ जा, तू घर जा!”
लड़की- “अगर मेरे घर पर चाय बनती तो मैं यहां थोड़ी ना आती.”
दुकानदार- “अरे तो दुकान पर जाकर पी ना!”
लड़की- “अच्छा तो ये दुकान नहीं है क्या?”
दुकानदार- “ये मोबाइल की दुकान है यहां मोबाइल बेचते हैं. “
लड़की- “अरे तो मोबाइल मेरे पास पहले ही है.”
दुकानदार- “अरे तो कुछ और ले ले.”
लड़की- “अरे तो बोला ना चाय दे दे.“

एक कमजोर बात को पकड़ा

वीडियो में लड़की ने दुकानदार की एक ही कमजोर बात पकड़ने का काम किया है। उसने दुकानदार के इसी दावे को पकड़ा है कि, “हम सब बेचते हैं।” असल में दुकानदार कहना चाहता था कि वह मोबाइल की हर चीज या हर तरह का मोबाइल बेचता है। लेकिन लड़की ने उसकी इसी बात को पकड़कर उसका मजाक बना कर रख दिया। वीडियो में लड़की और लड़के दोनों की एक्टिंग बहुत ही बढ़िया की है।

See also  पति ने होटल में पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ पकड़ा, पत्नी के हेकड़ी देख हर कोई हैरानः देखें VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now