रेप का वीडियो बनाओ… पत्नी का आइडिया, पति बनाता था विधवा महिलाओं से संबंध, चौंकाने वाला खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

bhopal-rape-case

भोपाल: विधवा महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनका रेप करने वाला आरोपी अविनाश प्रजापति की पुलिस रिमांड खत्म हो चुकी है। उसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया है कि महिलाओं से संबंध बनाने और उनका वीडियो शूट करने का आइडिया उसकी पत्नी चंद्रिका का था।

दरअसल, अविनाश ने एक कॉर्पोरेट में काम करने वाली और एक बैंक में काम करने वाली महिला से मेट्रीमोनियल साइट पर मिला था। वह अपनी प्रोफाइल तलाकशुदा के नाम से बनाया था। उसने दोनों महिलाओं को शादी का झांसा दिया और उनके साथ संबंध बनाए। यह सारा आइडिया उसकी पत्नी चंद्रिका ने दिया था। चंद्रिका को यकीन था कि वीडियो वायरल होने के बाद धमकी के डर से महिलाएं शिकायत करने की हिम्मत नहीं करेंगी।

युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

See also  Airstrike in Pakistan: क्या है स्कैल्प मिसाइल जिसने राफेल के साथ जाकर पाकिस्तान में बरपा दिया कहर

कार खरीदते वक्त दोनों में हुई मुलाकात

अविनाश ने आगे बताया कि चंद्रिका पालीवाल नरसिंहगढ़ की रहने वाली है। वह भोपाल के मिसरोद में ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करती थी। एक दिन अविनाश कार खरीदने गया तो दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जब अविनाश का बिजनेस में घाटा होने लगा तो दोनों ने मिलकर ठगी करने का काम शुरू कर दिया। साल 2023 से दोनों मेट्रीमोनियल साइट पर विधवा महिलाओं से ठगी का काम कर रहे हैं।

मिर्ची बाबा की बनी थी प्रस्तावक

इस मामले में अविनाश की पत्नी फरार चल रही है। उसका काला चिट्ठा भी सामने आया है। विधवा महिलाओं के दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि चंद्रिका बुधनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले मिर्ची बाबा की प्रस्तावक थी।

कौन है अविनाश प्रजापति

अविनाश प्रजापति नरसिंहपुर का रहने वाला है। वह भोपाल में डेढ़ साल से रह रहा था। उसके पिता ग्राम सहायक थे। अविनाश के खिलाफ लोहे का सरिया बेचने के नाम पर, ऐप बनाने के नाम पर और निवेश करने का झांसा देकर लोगों से पैसा ऐंठने की एफआईआर दर्ज है। अविनाश की शनिवार को रिमांड खत्म हो चुकी है। इसके बाद बागसेवनिया पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

See also  शादीशुदा मर्दों के साथ रात गुजारती है महिला, पैसों के लिए करती है रोमांस, बीवियों को लेकर कर दी ऐसी बात!

डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now