युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्कः मुंबई की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को लालपुर इलाके स्थित एक स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया गया है। महिला के द्वारा दर्ज जीरो एफआईआर पर यह कार्रवाई की गई है।

इंस्टाग्राम पर सुफियान बना लड़की, महिला को फंसाकर होटल बुलाया, रेप कर बनाई अश्लील वीडियो, 1.5 लाख ठगे
स्पा सेंटर से हुआ आरोपित गिरफ्तार
रांची की कोतवाली पुलिस और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मुंबई की एक युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने वाले आरोपित नदीम को लालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपित नदीम ने एक साथ काम करने के दौरान उससे दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।

हजारीबाग में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, दो गुटों में झड़प, हथियार के हमले में घायल हुआ युवक
इसी दौरान नदीम ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी बना ली, जिसके आधार पर वो युवती को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता था। रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपित नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित नदीम मूलरूप से झारखंड के गोमिया का रहने वाला है और फिलहाल रांची में ही रह रहा था। कोतवाली डीएसपी का कहना है कि पुलिस को जो शिकायत मिली है उसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है।

See also  मुस्लिमों को मिलना चाहिए पूरा आरक्षण, तीसरे चरण के वोटिंग के दौरान लालू यादव का बड़ा बयान

1200 675 25043047 thumbnail 16x9 crime aspera

डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP
अश्लील तस्वीरें दिखाकर करता था यौन शोषण
पीड़िता ने बताया कि नदीम और वह मुंबई में एक ही कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों एक साथ रहने लगे। इसी दौरान शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी भागकर रांची पहुंच गया। युवती ने नदीम से जब संपर्क किया तो उसने लड़की पर स्पा सेंटर में काम करने का दबाव देने लगा लेकिन लड़की ने स्पा सेंटर में काम करने से इनकार कर दिया।
हालांकि नदीम के पास लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें भी थीं, जिसको दिखाकर वह उसका यौन शोषण करता था। युवती ने पुलिस को बताया कि उन दोनों के बीच करीब पांच महीने से संबंध था। नदीम ने जब शादी करने से इनकार किया तो पीड़िता सीधे रांची पहुंची और कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को स्पा सेंटर से ही गिरफ्तार कर लिया।

See also  रिम्स की जर्जर बिल्डिंग दिखाकर बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, इरफान ने कहा-आपकी आंखों करूंगा इलाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now