इंस्टाग्राम पर सुफियान बना लड़की, महिला को फंसाकर होटल बुलाया, रेप कर बनाई अश्लील वीडियो, 1.5 लाख ठगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

girl_private_video

यूपी के कानपुर में इंस्टाग्राम पर युवती बनकर एक युवक सुफियान ने महिला से दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपित ने उसे मिलने के बहाने होटल बुलाया। जहां आरोपित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित वीडियो को वायरल करने धमकी देकर पीड़िता से 1.50 लाख रुपये वसूल लिए।

आरोपित की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने कलक्टरगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। बेकनगंज निवासी महिला के मामले में जानकारी देने के अनुसार 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती सानिया नाम की एक युवती से हुई। जिसने खुद को लखनऊ का बताया। इस बीच अक्तूबर 2024 को उसे मैसेज कर कानपुर में होने की बात कह घंटाघर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।

हजारीबाग में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, दो गुटों में झड़प, हथियार के हमले में घायल हुआ युवक

See also  तेजप्रताप के समर्थन में कूदे अनुष्का के भाई आकाश यादव, बहन के साथ शादी को लेकर दिया बड़ा बयान

आरोप है कि जब वहां पहुंचकर उसे कॉल किया तो सुफियान नाम के युवक ने फोन उठाया। उसने बताया कि वह युवती का भाई है। वह अभी किसी काम से गई है। जिसके बाद बहाने से उसे होटल में ले गया। होटल में सुफियान ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो भी बना लिया।

घटना के बाद से आरोपित ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही वीडियो डिलीट करने के नाम पर 1.50 लाख रुपये वसूल लिए। बावजूद इसके सुफियान लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

2796 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कारोबारी अनिल अंबानी का भी नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now