झारखंडः हेमंत सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस का तबादला किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 30 IPS इधर से उधर किए गए हैं। अधिसूचना में वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता को उनके दो प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अनुराग गुप्ता डीजीपी होने के साथ एसीबी के डीजी और सीआईडी के डीजी के प्रभार में थे।
प्रिया दुबे को एसीबी का डीजी बनाया गया है। वहीं, प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तैनाती की प्रतिक्षा में सुमन गुप्ता को रेल का डीजी बनाया गया है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा एसीबी के डीआईजी पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का एसएसपी बनाया गया है।
देखें तबादला लिस्ट










