BIT Mesra के कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़, ब्लेड से किया गया हमला, देर रात तक स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

BIT Mesra के कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़, ब्लेड से किया गया हमला, देर रात तक स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

रांचीः बीआईटी मेसरा कैंपस में बुधवार की रात आठ बजे एमबीए की छात्रा से असमाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की और ब्लेड से हमला किया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही छात्र आक्रोशित हो गये और देर रात प्रशासनिक भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया।

रांची के प्रोजेक्ट भवन में सांप मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारियों के बीच मची अफरातफरी
इसके बाद बीआईटी ओपी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। देर रात तक उनका विरोध जारी था। छात्रों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। घटना के विरोध में गुरूवार को छात्र क्लास का बहिष्कार करेंगे। छात्रों ने बताया कि एक छात्रा के साथ बाहरी असामाजिक तत्वों ने न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उस पर ब्लेड से हमला भी कर दिया। यह एक शर्मनाक घटना है।

See also  पटना में BPSC छात्रों का प्रदर्शन, अशोक राजपथ पर आगजनी, पप्पू यादव के समर्थक भी उतरे सड़कों पर

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा पर उठाये सवाल
नाराज छात्रों लने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। हमारा विरोध इस बात का प्रतीक है कि छात्र समुदाय एकजुट होकर ऐसी मानसिकता और अपराधों के खिलाफ खड़ा है। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठायें। फिलहाल इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now