हजारीबाग में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, दो गुटों में झड़प, हथियार के हमले में घायल हुआ युवक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

हजारीबाग में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, दो गुटों में झड़प, हथियार के हमले में घायल हुआ युवक

डेस्कः जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। बताया जाता है कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी खुर्द में गुरुवार शाम को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। एक समूह के लोगों ने विसर्जन जुलूस में घुसकर हंगामा किया और प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इसी बीच एक युवक पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया गया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया।

बिहार में बेकाबू कार ने दर्जन भर लोगों को कुचला, चार की हालत गंभीर, ड्राइवर पुलिस के हवाले
जुलूस में घुसकर हंगामा तोड़ी मूर्ति
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकीखुर्द गांव में विश्वकर्मा पूजा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। एक गुट के लोगों ने विसर्जन जुलूस में घुसकर हंगामा किया और मूर्ति को तोड़ दिया। उन्होंने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करके उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने युवक को बंधक भी बना लिया।

See also  Happy New Year! 1 जनवरी को ही 1 जनवरी क्यों, कैसे बना संडे और सप्ताह में 7 दिन ही क्यों?

2796 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कारोबारी अनिल अंबानी का भी नाम
गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
इस घटना से गुस्साए दूसरे गुट के लोगों ने विष्णुगढ़-गोमिया रोड को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को छुड़ाया। इसके बाद जुलूस में शामिल आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी थी। आरोप है कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हमला करने वाले आरोपियों ने महिलाओं से भी बदतमीजी की।

ललित मोदी के भाई समीर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
धारदार हथियार से हमला
बताते हैं कि विसर्जन जुलूस में लोग नाचते-गाते जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में दूसरे समूह के कुछ युवक घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। जुलूस में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सपन कुमार महथा और बीडीओ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इलाके में पुलिस बल तैनात है।

See also  NEET पेपर लीक को लेकर रांची पहुंची बिहार EOU की टीम, एक कूरियर सर्विस कंपनी रडार पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now