बिहार में घूसखोर प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, निगरानी ने 60 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2025

बिहार में घूसखोर प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, निगरानी ने 60 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

डेस्कः  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए निगरानी की टीम ने कैमूर में घूसखोर प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को 60 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत के ये रकम प्रिंसिपल अपने ही कॉलेज के एक प्रोफेसर से वेतन की निकासी के लिए ले रहा था।

पीएम मोदी की मां को दरभंगा में फिर दी गई गाली, नीतीश कुमार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार ने बताया कि मोहनिया के मछनहट्टा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार ने उसी कॉलेज में पदस्थापित एक प्रोफेसर के वेतन की मार्च से अब तक की निकासी के लिए 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसी आधार पर निगरानी थाना कांड संख्या 82/25 दर्ज की गई थी।

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का प्रचलन बढ़ा, सख्ती के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो बना
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने सत्यापन किया जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार के नेतृत्व में करीब 10 लोगों की टीम ने प्रिंसिपल को उनके कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

See also  सिमडेगा में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now